Donald Trump:होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी फौज को फायरिंग के आदेश मिल चुके हैं.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि समुद्र में माइंस बिछाने जैसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इनसे सख्ती से निपटा जाएगा.ट्रंप के इस फरमान के बाद ईरान और अमेरिका के बीच टकराव और भड़कने के आसार हैं. मौजूदा स्थिति को देखते हुए पश्चिम एशिया में हालात जल्द शांत होने की उम्मीद कम ही है.

Donald Trump ने लिया ख़तरनाक फैसला
पश्चिम एशिया में तनाव अब सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है और शांति बहाल होने की संभावनाएं लगातार घट रही हैं. होर्मुज स्ट्रेट में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और अमेरिका व ईरान के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच, अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बेहद सख्त और बड़ा फैसला लिया है.उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका अपनी पूरी सैन्य ताकत का इस्तेमाल करेगा और किसी भी संदिग्ध हरकत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. ट्रंप के इस निर्णय के बाद पूरी दुनिया का ध्यान अब होर्मुज पर केंद्रित हो गया है और जंग जैसे हालात बनने का खतरा बढ़ गया है.

ट्रंप का सेना को सीधा फरमान
ट्रंप ने अमेरिकी फौज को बेहद सख्त और स्पष्ट निर्देश जारी किए है.होर्मुज स्ट्रेट में बने तनावपूर्ण माहौल के बीच अमेरिकी नौसेना को “शूट एट साइट” का सीधा आदेश दिया गया है.राष्ट्रपति ट्रंप ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि समुद्र में माइंस यानी बारूदी सुरंगें बिछाने जैसी किसी भी हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उससे पूरी ताकत से निपटा जाएगा.इस कड़े आदेश और चल रही नाकेबंदी के बाद ईरान और अमेरिका के बीच सीधे सैन्य टकराव की आशंका और बढ़ गई है.मौजूदा हालात को देखते हुए पश्चिम एशिया में हालात के जल्द सामान्य होने की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही.

होर्मुज की नाकेबंदी पर अमेरिका की रणनीति क्या है?
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका ने अपनी सैन्य ताकत का खुलकर प्रदर्शन किया है.राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, अब होर्मुज जलडमरूमध्य पर संयुक्त राज्य अमेरिका का पूर्ण दबदबा कायम हो चुका है.उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना की सख्त अनुमति के बिना कोई भी पोत इस समुद्री रास्ते से न तो भीतर प्रवेश कर सकता है और न ही बाहर निकल सकता है. होर्मुज को पूरी तरह “सील” कर दिया गया है. ट्रंप ने दो-टूक कहा है कि जब तक ईरान अमेरिका के साथ कोई ठोस समझौता या डील नहीं करता, तब तक यह कड़ी नाकाबंदी ऐसे ही बरकरार रहेगी.
ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

