Tuesday, March 24, 2026

Delhi Budget 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1.03 करोड़ का बजट किया पेश! जानें क्या-क्या हुआ ऐलान

Must read

Delhi Budget 2026:दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो गया है.मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने 2026-27 के लिए 1.03 लाख करोड़ का बजट पेश किया है.शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया है. तो चलिए फिर आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि इस बजट में क्या-क्या हुआ ऐलान?

Delhi Budget 2026 में हुए ये बड़े ऐलान

दिल्ली सरकार ने 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है, जिसमें विकास, पर्यावरण और शहरी सुविधाओं पर जोर दिया गया है. सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि बजट में रेवेन्यू खर्च के लिए 70.3% और कैपिटल खर्च के लिए 29.7% आवंटित किया गया है, जो पिछले साल से ज्यादा है.टैक्स और GSDP का रेश्यो 5.09% रहने की उम्मीद है, जो पिछले साल के 4.95% से बेहतर है. इस साल दिल्ली का रेवेन्यू सरप्लस 9,092 करोड़ रुपये होने का अनुमान है.

Delhi Budget 2026(Photo credit -google)

21% बजट ग्रीन बजट को समर्पित

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट सत्र में बताया कि इस बार का बजट “हरित बजट” है, जिसमें पर्यावरण को खास ध्यान में रखा गया है. उन्होंने कहा, “हमने हर योजना को पर्यावरण के नजरिए से देखा है, ताकि विकास और पृथ्वी संरक्षण के बीच संतुलन बनाया जा सके.” बजट का 21% हिस्सा ग्रीन बजट के लिए आवंटित किया गया है, जिसे पर्यावरण सुधार के लिए खर्च किया जाएगा.

Delhi Budget 2026(Photo credit -google)

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बजट सरकार की सोच में एक ऐतिहासिक बदलाव है, जहां विकास और पृथ्वी संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित किया गया है. उन्होंने बताया कि हर नीति, हर योजना और हर निर्णय में आने वाली पीढ़ियों की चिंताएं शामिल हैं.

इस बजट के माध्यम से दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है.ग्रीन बजट के तहत वायु प्रदूषण कम करने, जल संरक्षण, हरित क्षेत्र बढ़ाने और कूड़ा प्रबंधन जैसी योजनाओं पर जोर दिया जाएगा.रेखा गुप्ता ने कहा, “यह बजट न केवल दिल्ली के विकास के लिए है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण देने के लिए भी है.” उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बजट दिल्ली को एक हरित और स्वच्छ शहर बनाने में मदद करेगा.

रेवेन्यू और कैपिटल के लिए इतने प्रतिशत खर्च

दिल्ली सरकार ने 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है, जिसमें विकास, पर्यावरण और शहरी सुविधाओं पर जोर दिया गया है. सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि बजट में रेवेन्यू खर्च के लिए 70.3% और कैपिटल खर्च के लिए 29.7% आवंटित किया गया है, जो पिछले साल से ज्यादा है.

टैक्स और GSDP का रेश्यो 2025-26 में 4.95% था, जो 2026-27 में बढ़कर 5.09% होने की उम्मीद है.दिल्ली का रेवेन्यू सरप्लस इस साल 9,092 करोड़ रुपये होने का अनुमान है.

Delhi Budget 2026(Photo credit -google)

रेखा गुप्ता ने कहा, “हमने बजट में पर्यावरण संरक्षण और शहरी विकास पर विशेष ध्यान दिया है.” ग्रीन बजट के तहत वायु प्रदूषण कम करने, जल संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.

शहरी विकास के लिए इतने करोड़

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि बजट में शहरी विकास विभाग के लिए 7,887 करोड़ रुपये और पीडब्ल्यूडी के लिए 5,921 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.उन्होंने कहा कि बजट का 21% हिस्सा ग्रीन बजट के लिए समर्पित होगा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जाएगा.

Delhi Budget 2026(Photo credit -google)

वहीं दिल्ली विधानसभा के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. विपक्ष की नेता आतिशी और अन्य AAP विधायक इस प्रदर्शन का हिस्सा बने. बता दें कि दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश कर रही है. उन्होंने 2026-27 के बजट में बताया कि तीन इंजन वाली सरकार के साथ दिल्ली तेजी से प्रगति कर रही है.इस बीच, भाजपा विधायक अनिल गोयल ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को मिली बम धमकी पर कहा, “यह एक फेक अलर्ट था, सब सुरक्षित है और हम मीटिंग में जा रहे हैं.”

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article