Monday, March 23, 2026

Dhurandhar 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार! वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में रच डाला इतिहास

Must read

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर 2” बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है.इस फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में ही भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में यह 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में 691.32 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है, जिसमें भारत में 541.97 करोड़ रुपये और ओवरसीज में 149.35 करोड़ रुपये शामिल है.

Dhurandhar 2 (Photo credit -google)

फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिनमें सबसे बड़ी ओपनिंग, सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज फिल्म शामिल है. “धुरंधर 2” ने पुष्पा 2, जवान और एनिमल जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में बनाया रिकॉर्ड

“धुरंधर 2” ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिनमें पेड प्रिव्यू में सबसे ज्यादा कमाई, सबसे बड़ा ओपनिंग डे, सबसे बड़ा शनिवार, सबसे बड़ा रविवार और ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म शामिल है.बता दें कि “धुरंधर: द रिवेंज” ने ओपनिंग वीकेंड में ही वर्ल्डवाइड 761 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जिससे हिंदी सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड बन गया है.

Dhurandhar 2 (Photo credit -google)

धुरंधर 2 का कलेक्शन

“धुरंधर 2” की कमाई की बात करें तो, फिल्म ने पेड प्रिव्यू और पहले दिन भारत में 145 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ओवरसीज में 52 करोड़ रुपये की कमाई हुई. दूसरे दिन शुक्रवार को भारत में 83 करोड़ रुपये और ओवरसीज में 46 करोड़ रुपये की कमाई हुई.तीसरे दिन शनिवार को भारत में 117 करोड़ रुपये और ओवरसीज में 58 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

चौथे दिन रविवार को भारत में 121 करोड़ रुपये और ओवरसीज में 56 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इस तरह, ओपनिंग वीकेंड में भारत में फिल्म ने 466 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 550 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि ओवरसीज में 211 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ.वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 761 करोड़ रुपये रहा.

Dhurandhar 2 (Photo credit -google)

आलोचना का भी शिकार हो रही फिल्म

“धुरंधर 2” अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है, और लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली है.आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी पहले पार्ट से आगे बढ़ती है, लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद आ रही है तो कुछ इसकी आलोचना कर रहे है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, लेकिन क्रिटिक्स की राय अलग है.

कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी कमजोर है, जबकि कुछ इसकी एक्शन और विजुअल्स की तारीफ कर रहे है. रणवीर सिंह की एक्टिंग को भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है. कुल मिलाकर, “धुरंधर 2” एक ऐसी फिल्म है जो लोगों को बांट रही है – कुछ इसे पसंद कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे नापसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article