Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म “धुरंधर 2” ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. गुरुवार को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जो एक रिकॉर्ड है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू से लगभग 50 करोड़ रुपये कमाए थे, जिससे इसका कुल कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये हो गया है.

रिलीज से पहले कमाए थे 50 करोड़
फिल्म “धुरंधर 2” ने रिलीज से पहले ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था, जब इसके पेड प्रीव्यू के टिकट जमकर बिके थे. फैंस की एक्साइटमेंट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने पहले दिन ही धमाका कर दिया.सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पेड प्रीव्यू से लगभग 50 करोड़ रुपये कमाए थे, और पहले दिन के कलेक्शन ने सबको हैरान कर दिया.

पहले दिन ही शामिल हुई 100 करोड़ के क्लब
धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी भी फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का कुल कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये हो चुका है, जिसमें पेड प्रीव्यू से कमाए गए 50 करोड़ रुपये भी शामिल हैं.

पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे
धुरंधर 2 ने अपने पहले पार्ट के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.फिल्म “धुरंधर” ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन “धुरंधर 2” ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. वहीं आदित्य धर की फिल्म ने जवान, पठान और पुष्पा 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी छाया “धुरंधर 2”
फिल्म “धुरंधर 2” ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज में 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 236.63 करोड़ रुपये हो गया है. यह आंकड़ा ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भारतीय फिल्मों में “पुष्पा 2” पहले नंबर पर है, जिसने पहले दिन वर्ल्डवाइड 275.2 करोड़ रुपये कमाए थे. धुरंधर 2 ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है, जो एक बड़ा उपलब्धि है.
ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

