Wednesday, March 18, 2026

Dhurandhar 2 पर सेंसर बोर्ड ने लगाएं 21 कट! फिल्म के हिसंक दृश्यों को छोटा किया गया

Must read

Dhurandhar 2:धुरंधर 2 फिल्म को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है, जिसमें भारी भरकम एक्शन सीन्स है. फिल्म के कुछ सीन्स को उनकी आक्रामकता के कारण टोन डाउन किया गया है, जिसमें कुल 21 कट लगाए गए है. फिल्म की लंबाई लगभग 229 मिनट है, जो दर्शकों को एक्शन से भरपूर अनुभव प्रदान करेगी.सेंसर बोर्ड ने फिल्म के हिंसक दृश्यों, गालियों और अपशब्दों पर आपत्ति जताई है, जिसके कारण कट लगाए गए है.हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने आशा व्यक्त की है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी.

Dhurandhar 2 (Photo credit-google)

धुरंधर 2 पर सेंसर बोर्ड ने लगाए कट

धुरंधर 2 फिल्म का इंतजार बस खत्म होने वाला है. आदित्य धर की इस मचअवेटेड फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे और 50 मिनट है, जो पहले पार्ट से लंबी है.सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करने को कहा है, जिसमें गालियों को म्यूट करना, ड्रग्स के सीन्स को लेकर चेतावनी देना और हिंसा को कम करना शामिल है. इन बदलावों के बाद फिल्म पर्दे पर आने के लिए तैयार है.

Dhurandhar 2 (Photo credit-google)

धुरंधर 2 फिल्म में सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव करने को कहा है.इनमें खूनखराबे वाले सीन्स को कुछ सेकंड कम करना, गालियों को म्यूट करना, सबटाइटल्स में नोटबंदी की तारीख को ठीक करना और पीएम मोदी का रेफरेंस यूज करने के लिए ऑफिशियल सर्टिफिकेट सबमिट करना शामिल है.

धुरंधर 2 फिल्म में सेंसर बोर्ड ने कई बदलाव करने को कहा-

  • कंटेंट को लेकर चेतावनी और ड्रग डिस्क्लेमर स्लाइड्स जोड़ना.
  • गालियों और कुछ खास शब्दों/नामों को म्यूट करना या बदलना.
  • हिंसा के सीन्स को कम करना, जैसे सिर की चोट, सिर काटना और आंख फोड़ने वाले सीन.
  • सबटाइटल्स में एडिटिंग, जैसे गलत टेक्स्ट हटाना और उसमें सुधार करना.
  • न्यूज रेफरेंस और पीएम के जिक्र को लेकर परमिशन मांगना.
  • सॉन्ग सबटाइटल्स जोड़ना और हिंदी चैप्टर टेक्स्ट और ऑफिशियल टाइटल फॉर्मेटिंग शामिल करना.
Dhurandhar 2 (Photo credit-google)

धुरंधर 2 फिल्म के लिए सेंसर बोर्ड ने 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज पर कैंची चलाई है, जिससे इसका फाइनल रनटाइम 229 मिनट हो गया है. सेंसर बोर्ड ने कुल 21 कट लगाए हैं.फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें रणवीर सिंह का फुलऑन एग्रेशन दिखाया गया है.

फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी के जसकीरत सिंह रंगी बनने की जर्नी को दिखाया जाएगा. धुरंधर 2 पैन इंडिया मूवी है, जिसकी एडवांस बुकिंग के तगड़े आंकड़े सामने आ रहे हैं.फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला सकती है, और पहले दिन 200 करोड़ से ज्यादा के आंकड़े के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सकती है.फिल्म को ईद रिलीज का तगड़ा फायदा मिलता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें:Dhurandhar: रिलीज हुआ “धुरंधर” का धांसू टीजर , रणवीर और अक्षय खन्ना का लुक फैंस को आया पसंद

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article