Viral:राजपाल यादव इस समय चर्चा में है. फरवरी में चेक बाउंस के एक मामले में उन्होंने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था, लेकिन अब वे जमानत पर बाहर है. इस बीच, वे अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है. एक प्रोजेक्ट में वे “बिग बॉस 19” फेम तान्या मित्तल के साथ नज़र आए हैं और उनकी जोड़ी ने दर्शकों को आकर्षित किया है.
एकसाथ नज़र आए तान्या मित्तल और राजपाल यादव
तान्या मित्तल, जो “बिग बॉस 19” के बाद से ही सुर्खियों में हैं, अब एक नए विज्ञापन में राजपाल यादव के साथ नजर आएंगी.इस विज्ञापन में राजपाल यादव तान्या को गुंडों से बचाते हुए दिख रहे हैं, जहां वे एक छोटा डॉन का किरदार निभा रहे है. यह विज्ञापन एक ब्यूटी सर्विस कंपनी के लिए बनाया गया है और इसमें दोनों की जोड़ी को देखने का मौका मिलेगा.
छोटा डॉन बनकर तान्या को गुंडों से बचाया
वीडियो में राजपाल यादव का एक मजेदार किरदार है, जिसे देखकर हंसी आती है. इसमें वे एक अर्थी पर लाए जा रहे हैं, जैसे उनका अंतिम संस्कार होने वाला है. तभी तान्या मित्तल को कुछ गुंडे परेशान करने लगते हैं और वे अकेली उनसे जूझ रही होती है.
इसी बीच, राजपाल यादव अचानक अर्थी से उठ जाते हैं और कहते हैं, “रुको.” लोग उन्हें देखकर कहते हैं, “छोटा डॉन” और तान्या भी खुश होकर कहती हैं, “छोटा डॉन आ गया.” राजपाल यादव गुंडों को खदेड़कर तान्या को सुरक्षित बचाते है. लेकिन बाद में पता चलता है कि यह सब एक फर्जी कहानी थी, जिसे तान्या मित्तल लोगों को सुना रही थी.
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
तान्या मित्तल की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.उनके इस वीडियो पर यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं, जैसे “इसकी उम्मीद तो हमें बिल्कुल नहीं थी” और “आग लगा दी.” लोग तान्या की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे है. बता दें, तान्या अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं और एकता कपूर ने उन्हें मौका दिया है. तान्या ने खुद इस बारे में बताया था.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

