Thursday, February 26, 2026

Vijay-Rashmika की वेन्यू से रोमांटिक तस्वीरें हुई वायरल! संगीत सेरेमनी में तस्वीरों से बयां होगी लव स्टोरी

Must read

Vijay-Rashmika:विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित है. उन्होंने अपने फैंस के लिए एक खास तोहफा तैयार किया है – उनकी लव स्टोरी को तस्वीरों के जरिए पेश करना.एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे उनकी रोमांटिक तस्वीरें संगीत समारोह में लगाई गई है. ऐसा लग रहा है जैसे कपल अपनी प्रेम कहानी को सबके साथ बांटना चाहता है.

वेन्यू से वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में दिखाए गए विजय और रश्मिका के खास पल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस छोटे से वीडियो में दोनों की कई खूबसूरत और प्यारी तस्वीरें हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गई. ये तस्वीरें कपल की लव स्टोरी को और भी खास बनाती हैं.

Vijay-Rashmika(photo credit -google)

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस में चल रहा है, जहां उनकी कई खास तस्वीरें लगाई गई है.इन तस्वीरों में कार में ली गई सेल्फी, छुट्टियों के दौरान खींची गई फोटोज और एक-दूसरे को गले लगाते हुए उनके रोमांटिक पल शामिल है. वीडियो में ऐसा लग रहा है जैसे कपल अपनी संगीत नाइट के दौरान अपनी प्रेम कहानी को सभी के साथ शेयर करने का फैसला किया है.

शुरू हो चुकी है शादी की रस्में

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. प्री-वेडिंग फंक्शन की मस्ती भरी तस्वीरें पहले से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिन्हें कपल ने खुद साझा किया है. पूल पार्टी, वॉलीबॉल मैच, और विरोश प्रीमियर लीग जैसे फंक्शन्स में कपल ने जमकर मस्ती की. अब बारी है ग्रैंड संगीत नाइट की, जो आज यानी 25 फरवरी को होगी.

Vijay-Rashmika(photo credit -google)

शादी में शामिल होगा अंबानी परिवार

अंबानी परिवार भी शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुका है.मुकेश अंबानी, राधिका मर्चेंट, और अन्य परिवार के सदस्य उदयपुर पहुंच गए है. उनकी आगमन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.

26 फरवरी को होगी शादी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का दिन नजदीक आ गया है.26 फरवरी को यह कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा. उनकी शादी में तेलुगु और कोडवा दोनों परंपराओं का पालन किया जाएगा, क्योंकि विजय तेलुगु हैं और रश्मिका कोडवा समुदाय से हैं.कपल ने अपनी शादी को प्राइवेट रखने का फैसला किया है, जिसमें मेहमानों की संख्या सीमित होगी.यहां तक कि कार्यक्रम में गेस्ट के लिए नो फोन पॉलिसी भी लागू की गई है, ताकि सब कुछ शांति और निजता से हो सके.

Vijay-Rashmika(photo credit -google)

कपल की लव स्टोरी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी की शुरुआत 2018 में हुई थी, जब वे “गीता गोविंदम” फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया, और जल्द ही उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी विकसित होने लगी.इसके बाद दोनों ने “डियर कॉमरेड” में फिर से साथ काम किया, जिससे उनकी लव स्टोरी और भी मजबूत हुई.अब दोनों अपने तीसरे प्रोजेक्ट “राणाबाली” के लिए साथ आ रहे हैं, जिसे राहुल सांकृत्यान ने लिखा और निर्देशित किया है.यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें:Siddharth -kiara के घर हुआ बेटी का आगमन! कपल ने किया प्यारा पोस्ट

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article