Thursday, February 26, 2026

Donald Trump ने भारत-पाकिस्तान तनाव पर दिया बड़ा बयान! बोले -“दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मर जाते…”

Must read

Donald Trump:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद में कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को टाल दिया.ट्रंप ने दावा किया कि उनके हस्तक्षेप के बिना, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान खतरे में पड़ जाती. उन्होंने कहा कि उनकी मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ.ट्रंप ने अपने कार्यकाल में आठ युद्ध रुकवाने का दावा किया है.

Donald Trump(photo credit -google)

हाल ही में ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि अपने कार्यकाल के पहले 10 महीनों में उन्होंने आठ बड़े संघर्षों को समाप्त किया. उन्होंने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव इतना बढ़ गया था कि परमाणु युद्ध का खतरा था.ट्रंप ने कहा कि 3.5 करोड़ लोगों ने माना कि उनके हस्तक्षेप से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान बच गई. उन्होंने इस्राइल-ईरान, आर्मेनिया-अजरबैजान, कांगो, रवांडा और कंबोडिया-थाईलैंड जैसे संघर्षों को भी रुकवाने का दावा किया.ट्रंप ने स्टीव विटकॉफ, जेरेड कुशनर और विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भी प्रशंसा की.

Donald Trump(photo credit -google)

युद्ध रूकवाने का किया था दावा

ट्रंप पहले भी कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को टाल दिया था. उन्होंने पिछले साल 10 मई के बाद से इस दावे को 80 से अधिक बार दोहराया है. ट्रंप बोर्ड ऑफ पीस के कार्यक्रम और कई अन्य मौकों पर भी इस बात का जिक्र कर चुके है.उनका कहना है कि उनकी मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ और युद्ध का खतरा टल गया.

Donald Trump(photo credit -google)

भारत ने दावा किया था खारिज

वहीं भारत ने हमेशा से ट्रंप के युद्ध रुकवाने के दावे को खारिज किया है. विदेश मंत्रालय ने साफ कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी. दोनों देशों के डीजीएमओ स्तर पर बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया था.भारत का कहना है कि ट्रंप का दावा पूरी तरह से गलत है और उन्होंने इस मामले में कोई भूमिका नहीं निभाई.भारत ने हमेशा से कहा है कि दोनों देशों के बीच के मुद्दों को आपसी बातचीत से ही हल किया जा सकता है.

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर भारत का एक संयुक्त सैन्य अभियान था, जो 7-10 मई 2025 के बीच हुआ था. यह कार्रवाई पहलगाम हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे. भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और सैन्य ठिकानों पर हमला किया था.भारत ने आत्मरक्षा में और आतंकवाद के खिलाफ यह कार्रवाई की थी.

ये भी पढ़ें:Shilpa Shetty: अभिनेत्री के घर पड़ी इनकल टैक्स की रेड? अभिनेत्री के वकील ने दी सफाई

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article