Ajit Pawar:महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनकी और 4 अन्य लोगों की मौत हो गई.यह हादसा तब हुआ जब अजित पवार को ले जा रहा विमान लैंडिंग करने जा रहा था. विमान हादसे अक्सर टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान होते हैं, क्योंकि ये दोनों चरण सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं. इस दौरान विमान कम ऊंचाई पर होता है और पायलट को बहुत कम समय में कई अहम फैसले लेने पड़ते हैं.
टेक ऑफ के दौरान इंजन की पूरी क्षमता पर निर्भरता रहती है, जबकि लैंडिंग के समय गति, संतुलन, रनवे की स्थिति और मौसम का बड़ा योगदान होता है.तकनीकी खराबी, खराब मौसम या मानवीय चूक इन चरणों में हादसे की आशंका बढ़ा देते हैं. इसी वजह से विमानन विशेषज्ञ टेक ऑफ और लैंडिंग को फ्लाइट का सबसे क्रिटिकल फेज मानते हैं.

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार को ले जा रहे विमान के क्रैश का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो बेहद दिल दहला देने वाला है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चंद सेकंड में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग के गोले में तब्दील हो गया.

यह हादसा बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती के पास लैंडिंग के दौरान हुआ, जो पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में विमान आसमान से तेज़ी से नीचे गिरता दिख रहा है. जमीन से टकराते ही विमान में एक तेज धमाका होता है और वह आग के गोले में बदल जाता है. कुछ ही सेकंड में घटनास्थल से आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठता दिखाई देता है.
अजीत पवार संग 4 अन्य लोगों की भी गई जान
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार का विमान हादसे में निधन हो गया, जिसमें उनके साथ 4 अन्य लोगों की भी जान चली गई.यह हादसा बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब विमान मुंबई से बारामती जा रहा था.विमान के टूटे-फूटे हिस्से जमीन पर बिखरे पड़े थे, और घटनास्थल पर आग लगी हुई थी.स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचाने में सहयोग किया.सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए.अजित पवार जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के सिलसिले में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे. इस दुखद खबर के बाद उनका परिवार बारामती के लिए रवाना हो गया है.

तीन दिन के राजकीय शोक की हुई घोषणा
महाराष्ट्र सरकार ने उपमुख्यमंत्री के सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है, जो 28 जनवरी से 30 जनवरी तक मनाया जाएगा .इस दौरान सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा.
ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

