Pawan Singh:भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान आ गया है. उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद के बीच, उनकी तीसरी शादी की अफवाहें उड़ रही है.कहा जा रहा है कि पवन सिंह का एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है, जिसे वे सार्वजनिक रूप से “जान” कहकर संबोधित करते है.ज्योति सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने दर्द और निराशा को व्यक्त किया है. तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि आखिरकार उन्होंने क्या कहा और कौन है वह अभिनेत्री जिसे भरे महफ़िल में पवन सिंह जान बोल बैठें.

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल?
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान आ गया है.उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई है, और दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है.हाल ही में पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक मिस्ट्री गर्ल उनके साथ सिंदूर लगाए नज़र आई. इसके बाद से उनकी तीसरी शादी की अफवाहें उड़ने लगी. अब पवन सिंह उसी मिस्ट्री गर्ल के साथ एक पार्टी में दिखे, और भरी महफिल में उसे “जान” कहकर संबोधित किया.

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान आ गया है.हाल ही में लखनऊ में आयोजित एक बर्थडे पार्टी में पवन सिंह ने अभिनेत्री महिमा सिंह को “जान” कहकर संबोधित किया.यह वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह महिमा सिंह का हाथ थामकर पार्टी में एंट्री लेते दिख रहे हैं.

स्टेज पर पहुंचकर पवन सिंह ने महिमा सिंह को इशारा करते हुए कहा, “मैं चाहता हूं कि महिमा सिंह जी प्लीज आप इधर आइए. आओ मेरी जान इधर आओ.” यह वीडियो पवन सिंह और महिमा सिंह की शादी की अफवाहों को और हवा दे रहा है.महिमा सिंह अक्सर पवन सिंह के साथ इवेंट्स में दिखती हैं, और अब यह वीडियो उनकी नजदीकियों को और भी बढ़ा रहा है.
ज्योति सिंह का छलका दर्द
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं, जो उनके दर्द और निराशा को दर्शाते है. पहले पोस्ट में लिखा है, “सीता वनवास में भी साथ थी, राम तो अयोध्या में भी साथ न दे सके.” यह पोस्ट पवन सिंह के साथ उनके रिश्ते की ओर इ संकेत करता है, जिसमें उन्हें लगता है कि वह अपने पति का साथ नहीं पा रही है.

दूसरे पोस्ट में लिखा है, “शिव का अपनाया हुआ अक्सर दुनिया से ठुकराया हुआ होता है.” यह पोस्ट उनके जीवन की कठिनाइयों और उनके पति के साथ उनके रिश्ते की ओर संकेत करता है.
ये भी पढ़ें:Shilpa Shetty: अभिनेत्री के घर पड़ी इनकल टैक्स की रेड? अभिनेत्री के वकील ने दी सफाई

