Sunday, March 22, 2026

Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

Must read

Dhanush:अभिनेता धनुष की फिल्म “तेरे इश्क में” ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था, जो आनंद एल राय के निर्देशन में बनी एक रोमांटिक ड्रामा थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और फैंस को धनुष की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. अब, उनकी नई फिल्म का अनाउंसमेंट हो गया है, जिसका निर्देशन विग्नेश राजा कर रहे हैं. तो चलिए फटाफट आपको बताते हैं कौन सी है ये फिल्म –

Dhanush (photo credit -google)

जानें कौन सी मूवी में दिखेंगे धनुष?

धनुष की सफलता की कहानी वाकई दिलचस्प है. जहां बड़े साउथ स्टार्स जैसे प्रभास और जूनियर एनटीआर को सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं धनुष अपनी शानदार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.उनकी हालिया फिल्में जैसे “कुबेरा”, “इडली कढ़ाई”, और “तेरे इश्क में” ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.

धनुष ने पोंगल के खास मौके पर अपनी नई फिल्म “कारा” का अनाउंसमेंट किया है. उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है, जिसमें वह इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं.धनुष ने फैंस को पोंगल की शुभकामनाएं भी दी हैं और अपनी नई फिल्म के लिए उत्साह बढ़ाया है.

धनुष की नई फिल्म “कारा” का अनाउंसमेंट होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है फैंस धनुष को इस अपकमिंग फिल्म के लिए बधाई संदेश भेज रहे हैं और अपनी उत्सुकता व्यक्त कर रहे हैं.विग्नेस राजा के निर्देशन में बन रही “कारा” 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है.

Dhanush (photo credit -google)

फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं फैंस

धनुष की पिछली फिल्म “तेरे इश्क में” ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, और अब उनकी नई फिल्म “कारा” से भी बड़ी उम्मीदें हैं.रिपोर्ट्स के अनुसार, “तेरे इश्क में” ने 65-70 करोड़ के बजट में बनकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था, और वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 150 करोड़ के करीब पहुंच गया था. इस सफलता के बाद, धनुष की “कारा” से भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article