Sunday, March 22, 2026

Toxic: रिलीज से पहले ही पचड़े में पड़ी यश की फिल्म! शिकायतकर्ता ने सीबीएफसी की ये मांग

Must read

Toxic: साउथ स्टार यश की आगामी फिल्म “टॉक्सिक” रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म का टीजर जारी होने के बाद जहां फैंस में उत्साह है, वहीं टीजर में दिखाए गए एक इंटीमेट सीन को लेकर बवाल मच गया है. आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें टीजर को अश्लील और महिलाओं के खिलाफ बताया गया है.शिकायतकर्ता का कहना है कि टीजर में दिखाए गए सीन से महिलाओं और बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

Toxic (photo credit-google)

इसके अलावा, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने भी टीजर के खिलाफ सीबीएफसी में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें टीजर को अश्लील और नैतिक मूल्यों के खिलाफ बताया गया है.शिकायतकर्ता ने सीबीएफसी से टीजर की समीक्षा करने और आपत्तिजनक सीन हटाने की मांग की है.

टीजर में एक सीन को बताया अश्लील

कर्नाटक के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने “टॉक्सिक” के टीजर में दिखाए गए एक इंटीमेट सीन पर आपत्ति जताई है.उनका कहना है कि यह सीन अश्लील और आपत्तिजनक है, और इसे सीबीएफसी के नियमों के खिलाफ बताया है.शिकायत में कहा गया है कि टीजर में दिखाए गए सीन से आम जनता, खासकर नाबालिगों और युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

Toxic (photo credit-google)

सामाजिक कार्यकर्ता ने सीबीएफसी से टीजर की समीक्षा करने और आपत्तिजनक सीन हटाने की मांग की है.उनका कहना है कि टीजर को बिना किसी रिस्ट्रिक्शन के सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, जो कानूनी और सामाजिक रूप से हानिकारक है.

टीजर को बताया संवैधानिक सीमाओं का उल्लघंन

शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि “टॉक्सिक” का टीजर संवैधानिक सीमाओं का उल्लंघन करता है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकारों का हनन करता है. टीजर में दिखाए गए सीन अश्लील और यौन रूप से स्पष्ट हैं, जो कि भारत के संविधान के तहत संरक्षित नहीं हैं.शिकायतकर्ता ने सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि फिल्मों और उनके प्रचार सामग्री को शालीनता, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी के मानकों के अनुरूप होना चाहिए.

Toxic (photo credit-google)

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि सीबीएफसी टीजर की समीक्षा करे और आपत्तिजनक सीन हटाए.इसके अलावा, शिकायतकर्ता ने कहा है कि टीजर को हटाया जाना चाहिए और भविष्य में ऐसी सामग्री को रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए.

19 मार्च को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

फिल्म “टॉक्सिक” 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इस पर विवाद खड़ा हो गया है.टीजर में एक इंटीमेट सीन को लेकर आपत्ति जताई गई है, जिसके बाद सीबीएफसी में शिकायत दर्ज कराई गई है.मेकर्स की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में है.

ये भी पढ़ें:Controversy: रणवीर सिंह कांतारा विवाद पर मांगी माफी! बोले -” मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ ….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article