Thursday, February 5, 2026

Toxic: रिलीज हुआ “टॉक्सिक” का धांसू पोस्टर! निर्माताओं ने दिया खास संदेश

Must read

Toxic:यश की फिल्म “टॉक्सिक” का पोस्टर रिलीज हो गया है. जन्मदिन से एक दिन पहले आया यह पोस्टर धांसू है. कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और नयनतारा के साथ यश का यह नया अवतार देखने लाला हैं. निर्माताओं ने बताया है कि यश के जन्मदिन पर कुछ खास रिवील करेंगे.

Toxic (photo credit -google)

फिल्म के निर्माताओं ने किया पोस्ट

“टॉक्सिक” मूवी के निर्माताओं ने यश का एक धांसू पोस्टर शेयर किया है.पोस्टर में यश का चेहरा धुएं में छुपा है, चारों तरफ आग, धुआं और लाशें पड़ी हैं. ऐसा लग रहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन होगा. निर्माताओं ने लिखा है कि कल सुबह 10:10 बजे, 08-01-2026 को कुछ बड़ा रिवील होगा. क्या होगा वो? टीजर, ट्रेलर या कुछ और? बता दें पोस्टर में साफ नहीं लिखा है कि यश के जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर, टीजर या फिर ट्रेलर दिखाया जाएगा.

Toxic (photo credit -google)

कब है यश का जन्मदिन?

यश 8 जनवरी 2026 को यानी आज अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगे. इस खास मौके पर “टॉक्सिक” फिल्म के निर्माता कुछ बड़ा ऐलान करेंगे.यश ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ टीवी सीरियल “नंदा गोकुला” से की थी और टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई.इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और “मोगीना मनसु” (2008) से डेब्यू किया “KGF” और “KGF 2” से यश ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है.अब वह “टॉक्सिक” में नज़र आएंगे, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज हो सकता है.

Toxic (photo credit -google)

कब होगी फिल्म रिलीज?

“टॉक्सिक” 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी — एक ऐसी तारीख जो फिल्मप्रेमियों के लिए यादगार बन जाएगी.इस फिल्म में यश के साथ नजर आएंगी तारा सुतारिया — जो एक नए रूप में, एक रहस्यमयी किरदार में दर्शकों को चौंका देंगी.हुमा कुरैशी, जो अपनी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं, इस बार एक डार्क और कॉम्प्लेक्स रोल में दिखेंगी. नयनतारा, जो हमेशा अपनी ग्लैमर और स्टाइल से लोगों को लुभाती हैं, इस फिल्म में एक ऐसी भूमिका में होंगी जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी — क्या वह विलेन है? या विक्टिम? कियारा आडवाणी, जो हर फिल्म में अपनी अलग पहचान बनाती हैं, इस बार एक अनोखे किरदार में दिखेंगी — जो फिल्म के अंत तक आपको अपने साथ जोड़कर रखेगी.

ये भी पढ़ें:High court से Ravi Mohan को लगा झटका! फिल्म में टाइटल लगाने का लगा आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article