Chitrangada Singh:अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में अपनी दो फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. उनकी हालिया रिलीज फिल्म “रात अकेली है: द बंसल मर्डर” को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिल रही है. इसके साथ ही, सलमान खान के साथ उनकी आगामी फिल्म “बैटल ऑफ गलवां” का टीजर हाल ही में सामने आया है, जिसने फैंस के बीच
एक्साइटेड पैदा कर दिया है.

वहीं अभिनेत्री चित्रांगदा ने अपने इंडस्ट्री अनुभव को साझा करते हुए बताया कि प्रभावशाली लोग कैसे आपके सामने बाधाएं खड़ी कर सकते हैं. उन्होंने कहा, “इस इंडस्ट्री में बहुत कुछ हासिल करने और खोने को है. जब भी आप ऐसी जगह पर होते हैं जहां शोहरत और बहुत कुछ हासिल करने की बात होती है, तो आपके सामने कई बाधाएं आती हैं. आपको लड़ना होगा और भाग्य पर भी भरोसा करना होगा.”

चित्रांगदा ने कहा इंडस्ट्री में पावर गेम और राजनीति है
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने हाल ही एक इंटरव्यू में कहा कि इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के साथ ही लोग आपको गिराने की कोशिश करते हैं. उन्होंने माना कि इंडस्ट्री में राजनीति और पावर गेम एक अहम हिस्सा है, और प्रभावशाली लोग अक्सर आपके रास्ते में बाधाएं खड़ी करते हैं, खासकर जब दांव ऊंचे होते हैं.चित्रांगदा का मानना है कि इस इंडस्ट्री में बहुत कुछ हासिल करने और खोने को है, और जब आप ऐसी जगह पर होते हैं जहां शोहरत और सफलता की गुंजाइश होती है, तो आपके रास्ते में बहुत से लोग आ जाते हैं.जैसे-जैसे जोखिम बढ़ता है, वैसे-वैसे लोग आपके रास्ते में आने लगते हैं.ऐसे में आपको या तो उनसे लड़ना होगा, उनका सामना करना सीखना होगा, या फिर अपनी किस्मत पर भरोसा करके आगे बढ़ना होगा.

एक्ट्रैस चित्रांगदा सिंह ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके जीवन में भाग्य और संघर्ष दोनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह दोनों ही महत्वपूर्ण थे – भाग्य और मेहनत.आपको दोनों पर भरोसा करना होगा, क्योंकि सिर्फ एक पर निर्भर रहने से काम नहीं चलता.आपको अपने प्रयासों में जुटे रहना होगा और साथ ही भाग्य पर भी विश्वास रखना होगा कि सब कुछ अच्छा होगा.”

अभिनेत्री का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का 2025 में काफी व्यस्त रहा. उनकी चार फिल्में रिलीज हुई – “परिक्रमा”, “हाउसफुल 5” , “खाकी: द बंगाल चैप्टर” , और “रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स.इनमें से ज्यादातर ओटीटी पर रिलीज हुईं, सिवाय ” हाउसफुल 5″ के. उनकी लेटेस्ट फिल्म ” रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स” में उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे के साथ काम किया, और इसे काफी पसंद किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:High court से Ravi Mohan को लगा झटका! फिल्म में टाइटल लगाने का लगा आरोप

