Sunday, March 22, 2026

Don 3: रणवीर सिंह ने छोड़ी फिल्म या किया गया बाहर? जानें क्या है अफवाह की पीछे की सच्चाई

Must read

Don 3: अभिनेता रणवीर सिंह के “डॉन 3” से बाहर होने की खबरें सामने आ रही है.पहले कहा गया था कि वो गैंगस्टर का रोल बैक टू बैक नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया. लेकिन अब तस्वीर उलट गई है.सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह को मेकर्स ने ही फिल्म से बाहर कर दिया है, न कि उन्होंने खुद इसे छोड़ा है. तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं क्या है इसके पीछे की सच्चाई?

Don 3 (Photo credit -google)

रणवीर सिंह ने छोड़ी डॉन 3 या किए गए बाहर?

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों बेहद खुश हैं और उनकी फिल्म “धुरंधर” की सफलता ने उनके करियर में नया सूरज उगाया है. वो लंबे समय से एक हिट फिल्म की तलाश में थे, और “धुरंधर” ने उनकी ये इच्छा पूरी की है,लेकिन फैंस को तब झटका लगा जब अचानक से खबर आई कि उन्होंने “डॉन 3” छोड़ दी है.

Don 3 (Photo credit -google)

डॉन 3 से रणवीर सिंह को बाहर करने की खबरें हैं. पहले कहा गया था कि रणवीर ने खुद फिल्म छोड़ दी है, लेकिन अब पूरी कहानी जैसे पलट गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह को मेकर्स ने ही फिल्म से बाहर किया है, न कि उन्होंने खुद इसे छोड़ा है.वहीं सूत्रों के अनुसार, मेकर्स ने रणवीर की “अनुचित मांगों” के कारण उन्हें फिल्म से निकाला है.

बताया जा रहा है कि रणवीर की लगातार 3 फिल्में पिटने के बाद भी ऋतेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने उन्हें मौका दिया था, लेकिन अब मेकर्स ने उन्हें फिल्म से बाहर करने का फैसला किया है.सूत्र ने कहा, “रणवीर की तीन फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी फरहान अख्तर और ऋतेश सिधवानी ने उन्हें डॉन 3 में लिया था.लेकिन अब उनकी अनुचित मांगों के कारण उन्हें फिल्म से बाहर किया गया है.”

क्या अभिनेता का है मेकर्स से मतभेद?

डॉन 3 से रणवीर सिंह के बाहर होने की वजह मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफरेंस है। सूत्रों के अनुसार, रणवीर को फिल्म से बाहर करना उनका फैसला नहीं था, बल्कि मेकर्स ने उन्हें बाहर किया है.

Don 3 (Photo credit -google)

सूत्र ने यह दावा किया है, “डॉन 3 हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक है. रणवीर को शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बाद डॉन का रोल निभाने का मौका मिला था, जो किसी भी एक्टर के लिए एक बड़ा अवसर है. फरहान अख्तर ने रणवीर पर भरोसा जताया जब दूसरे मेकर्स उनके साथ काम करने से हिचक रहे थे.” उस समय फरहान इकलौते फिल्ममेकर थे जिन्होंने रणवीर सिंह पर भरोसा जताया,जबकि दूसरों ने उनके साथ प्रोटेक्ट बनाने से बैकआउट किया था और यह तब की बात है जब धुरंधर फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी.

Don 3 (Photo credit -google)

जानें क्या है सच्चाई?

रणवीर सिंह के “डॉन 3″ से बाहर होने की अफवाहें थीं कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है क्योंकि वो गैंगस्टर के रोल बैक टू बैक नहीं करना चाहते थे. कहा गया था कि ” धुरंधर” की सफलता के बाद रणवीर अपने काम को लेकर सलेक्टिव हो गए हैं और वो भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहते हैं.अफवाहों के अनुसार, रणवीर ने जय मेहता से ” प्रलय” की शूटिंग जल्दी शुरू करने को कहा था, जिससे डॉन 3 से उनका नाम जुड़ने से पहले ही खत्म हो जाए.लेकिन अब पता चला है कि रणवीर को मेकर्स ने ही फिल्म से बाहर किया है, न कि उन्होंने खुद इसे छोड़ा है.

फरहान अख्तर बतौर डायरेक्टर “डॉन 3” से कमबैक कर रहे थे, लेकिन अब फिल्म की फिल्ममेकिंग पर ग्रहण लग गया है.अब डॉन के रोल के लिए नए एक्टर की तलाश हो रही है. अभी तक रणवीर सिंह और “डॉन 3” के निर्माताओं का इस कंट्रोवर्सी पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें:Controversy: रणवीर सिंह कांतारा विवाद पर मांगी माफी! बोले -” मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ ….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article