Trailer: अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री अनन्या पांडे की रोमांटिक‑कॉमेडी फिल्म “तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी” का ट्रेलर आखिरकार आज लॉन्च हो गया.फिल्म के आधिकारिक प्रीमियर से महज सात दिन पहले निर्माताओं ने यह प्रोमो सार्वजनिक किया है. तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि ट्रेलर में क्या नया है और किन खास तत्वों से इसे खास बनाया गया है…

ट्रेलर में नहीं दिखी नई चीज
ट्रेलर में कोई ताज़ा बात नहीं दिखती. यह कार्तिक आर्यन से शुरू होता है, जहाँ वह कहता है कि अतीत को भूलकर और भविष्य की चिंता छोड़कर केवल वर्तमान में जीना चाहिए, और जो समय आपके पास है उसका आंनद लेना चाहिए.फिर अनन्या पांडे का एंट्री होता है, जो इस फ़िल्म में लेखक की भूमिका में हैं.3 मिनट 21 सेकंड की इस प्रोमो में नई चीज़ नहीं दिखती. कार्तिक आर्यन लड़की को प्रभावित करने के लिए अटपटे जॉक्स का प्रयोग करता है.ट्रेलर में विदेशी सुंदर स्थान दिखाए गए हैं. बाकी सभी दृश्य पहले की फ़िल्मों की याद दिलाते हैं.
टिपिकल रोमांटिक‑कॉमेडी की दिलाता है याद
ट्रेलर “तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी” एक क्लासिक रोमांटिक‑कॉमेडी की याद दिलाता है.शुरुआत में ही हिरो हिरोइन की मुलाक़ात होती है, जिसके बाद उनके बीच तीखी नोक‑झोंक शुरू हो जाती है. अभिनेत्री शुरू में अभिनेता को चिढ़ती है, फिर परिस्थितियों के कारण दोनों को एक साथ समय बिताना पड़ता है.धीरे‑धीरे हीरो हिरोइन दोनों आकर्षित हो जाते है, और दोनों के बीच प्यार हो जाता है. लेकिन लास्ट में उनका रिश्ता टूट‑टूट कर झगड़े में बदल जाता है, और एक उदास गाना सुनाई देता है.फिर, हमेशा की तरह, फिल्म का एक खुशहाल समापन दिखाया जाता है. ट्रेलर में ये सभी तत्व स्पष्ट रूप से दिखते हैं, जिससे दर्शकों को वही परिचित रोमांटिक‑कॉमेडी का अंदाज़ मिलता है.
25 दिसंबर को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
ट्रेलर में फिल्म के अन्य कलाकारों की भी झलक मिलती है, जिसमें जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता का प्रमुख रूप से प्रदर्शन है, हालांकि उन्हें ज्यादा समय नहीं दिया गया है.कार्तिक आर्यन अपने सिग्नेचर स्टाइल में ही दिखते हैं, जिससे लगता है कि वह फिर से “भूल भुलैया 2‑3”, “शहजादा” और “लुका छुपी” जैसी फिल्मों की तरह ही पंचलाइन और हँसी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करेंगे.अनन्या पांडे की बात करें तो उनका लुक और अंदाज़ भी पहले जैसा ही लगता है, जिसमें कोई नया बदलाव नहीं दिखता.

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी है और इसे करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है. यह सिनेमा 25 दिसंबर को थियेटरों में दस्तक देगा. रिलीज़ से ठीक एक हफ़्ता पहले निर्माताओं ने इसका ट्रेलर लॉन्च किया, और इससे पहले फिल्म के संगीत को भी दर्शकों ने सराहा था.अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्रिसमस के समय रिलीज़ हो रही यह फ़िल्म बॉक्स‑ऑफ़िस पर कितनी सफलता हासिल कर पाती है.
ये भी पढ़ें:High court से Ravi Mohan को लगा झटका! फिल्म में टाइटल लगाने का लगा आरोप

