Monday, June 22, 2026

Controversy: काला हिरण विवाद पर मेकर्स को लगा तगड़ा झटका, 50 लाख हर्जाना की मांग

Must read

Controversy:फिल्म “काला हिरण” का टीज़र रिलीज़ होते ही यह विवादों के घेरे में आ गई है. एक ओर सलमान खान ने निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है, तो वहीं अभिनेता गोविंद नामदेव ने भी मेकर्स पर आरोप लगाया है कि उनसे असल बात छिपाई गई थी. अब जवाब में निर्माताओं ने गोविंद नामदेव को लीगल नोटिस थमा दिया है.

Controversy(photo credit -google)

जानें क्या है पूरा मामला?

फिल्म “काला हिरण” पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है और विवाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा.कुछ समय पहले फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था, जिसे देखकर ऐसा लगा कि यह सलमान खान की जिंदगी से जुड़ी किसी घटना पर आधारित है.

Controversy(photo credit -google)

इस पर आपत्ति जताते हुए सलमान खान ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है.टीज़र में अभिनेता गोविंद नामदेव भी वकील के रोल में कोर्ट में बहस करते दिखे थे.अब उल्टा मेकर्स ने खुद गोविंद नामदेव को कानूनी नोटिस भेज दिया है.

गोविंद नामदेव ने मेकर्स पर क्या आरोप लगाए?

दरअसल, हाल ही में गोविंद नामदेव ने विवादों में घिरी फिल्म “काला हिरण” के निर्माताओं पर आरोप लगाया कि उन्हें सच छिपाकर शूटिंग करवाई गई. उन्होंने साफ कहा कि वह सलमान खान के खिलाफ कुछ नहीं कर सकते.

Controversy(photo credit -google)

गोविंद नामदेव ने बताया कि मेकर्स ने पूरी बात बताए बिना उनसे शूट कराया. उनका कहना है कि ट्रेलर देखने के बाद ही उन्हें समझ आया कि वह जिस फिल्म से जुड़े, उसमें उनके साथ धोखा हुआ.उनके मुताबिक उन्हें अंधेरे में रखकर इस्तेमाल किया गया.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article