Sanchita Ungale:कुमकुम भाग्य से मशहूर हुए 30 वर्षीय टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है. अभिनेत्री की लाश रविवार को शाम उनके घर के पंखे पर लटकी मिली थी और पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है. मुंबई के नालासोपारा में मौजूद उनके घर में फंदे से लटका उनका शव बरामद किया गया. यह घटना रविवार शाम करीबन 6:30 से 7:30 के बीच की बताई जा रही है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री संचिता उगले के परिजन फौरन महानगर पालिका के तुलिज अस्पताल ले गए और यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया और परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी पुलिस को दे दी. फिर पुलिस मौके पर मौत का सही कारण पता करने लगी और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट लड़की है और जांच कर रहे हैं और फिलहाल इस मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं प्राप्त हुआ है.
जाने क्या-क्या हुआ इस मामले में?
अभिनेत्री संचिता उगले के इस केस में अधिकारियों के अनुसार यह घटना लगभग रविवार शाम 6:30 से 7:30 के बीच की है. जांच में यह पता चला है कि अभिनेत्री संचिता नालासोपारा में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थी. घटना के समय अभिनेत्री कथित तौर पर घर पर अकेली थी जबकि दूसरे परिवार के सदस्य बाहर थे. पुलिस ने कहा है कि अभिनेत्री ने घर के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी है. परिवार के सदस्यों ने घर लौटने के बाद उसे देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचित किया. फिलहाल इस मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं प्राप्त हुआ है और मौत का सही कारण पता करने के लिए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और एक्ट्रेस के हाल के पर्सनल और प्रोफेशनल की जांच कर रहे हैं जिससे पता लगाया जा सके की वह किसी की भी प्रकार के स्ट्रेस में तो नहीं थी. पुलिस अधिकारियों ने कहा है की जांच के तहत परिवार के सदस्य और करीब लोगों का बयान दर्ज किया जा सकता है.
एक्टिंग करियर
संचिता उगले ने टीवी और फिल्म दोनों में काम किया था.”दिलवाली दूल्हा ले जाएगी” सीरियल में उन्होंने सुकून का किरदार निभाया था. फिल्म “छावा” में वह ताराबाई के रोल में दिखी थीं. इसके अलावा “कुमकुम भाग्य” और “वागले की दुनिया” जैसे पॉपुलर शोज में भी उनके काम को देखा गया.
सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट
संचिता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थीं.निधन से लगभग 19 घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह “डफली वाले” गाने पर गाते हुए खुश नजर आ रही थीं.

