Ekta Kapoor:आज 7 जून को एकता कपूर ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर टीवी जगत की दिग्गज निर्माता-निर्देशक को सोशल मीडिया पर कई सितारों ने बधाइयां भेजी.करीना कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनम कपूर और सुजैन खान समेत तमाम सेलेब्स ने एकता को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी.

फिल्म जगत के सितारों ने भी लुटाया प्यार
एकता कपूर के जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजीं. करीना कपूर खान ने उन्हें ‘रॉकस्टार’ कहकर बधाई दी.सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एकता को बधाई दी. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एकता की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो एकता, आने वाला साल आपके लिए शानदार रहे. खूब सारा प्यार. “
सुजैन खान ने अंदाज में दी बधाई, शेयर किया पुराना वीडियो
इंटीरियर डिजाइनर और बिजनेसवुमन सुजैन खान ने टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर को उनके जन्मदिन पर खास तरीके से विश किया.उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों की पुरानी मुलाकातों, पार्टी के लम्हों और छुट्टियों की यादगार झलकियां शामिल हैं.

इस वीडियो में सुजैन के बॉयफ्रेंड अरसलान गोनी भी दिखाई दे रहे हैं. बैकग्राउंड में कोल्डप्ले का हिट गाना ‘पैराडाइज’ बज रहा है, जिसने वीडियो को और इमोशनल बना दिया.
सुजैन का इमोशनल मैसेज
वीडियो के साथ सुजैन ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, “हमारी प्यारी एकता जान, हम तुम्हें देखकर गर्व महसूस करते हैं.तुम हर काम पूरी शिद्दत और दिल से करती हो. तुम इतनी खास हो कि पूरी दुनिया तुम्हें चाहती है। उम्मीद है आने वाला साल तुम्हारे लिए बेहद खूबसूरत साबित हो.”

एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म
एकता कपूर की नई फिल्म “वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट” जल्द रिलीज के लिए तैयार है. यह एक लोककथा पर आधारित हॉर-थ्रिलर है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे. खबरों के मुताबिक यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

