Monday, June 8, 2026

Anjali Kulthe: जानें कौन है अंजलि कुल्थे, 26/11 आंतकी हमले में बचाई मरीजों की जान कंगना के फिल्म में दिखेगी बहादुरी

Must read

Anjali Kulthe:कंगना रनौत इन दिनों अपनी नई फिल्म “भारत भाग्य विधाता” को लेकर सुर्खियों में हैं.फिल्म की कहानी मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल में हुई घटना पर आधारित है.

इस कहानी की असली नायिका हैं कामा अस्पताल की नर्स अंजलि कुल्थे. हमले के वक्त उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए अस्पताल के अंदर फंसे सबसे कमजोर और असुरक्षित लोगों को बचाने का जिम्मा संभाला था.अब 16 साल से ज्यादा समय बाद उनकी उस बहादुरी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. फिल्म में कंगना रनौत अंजलि कुल्थे के किरदार से प्रेरित भूमिका निभाती नजर आएंगी.

Anjali Kulthe(photo credit -google)

अंजलि कुल्थे ने दिखाया साहस का असली चेहरा

उस दिन अंजलि कुल्थे कामा अस्पताल में अपनी ड्यूटी निभा रही थीं, जब अचानक खबर आई कि सीएसटी पर हमला करने वाले आतंकी अब अस्पताल की तरफ बढ़ रहे हैं. जो शिफ्ट आम दिनों जैसी लग रही थी, वो कुछ ही मिनटों में जिंदगी और मौत के बीच का संघर्ष बन गई.

एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में अंजलि ने बताया कि पहले सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलने की आवाज आई, और फिर उन्होंने आतंकियों को अस्पताल परिसर में घुसते देखा. इमारत में दहशत फैलते ही उन्हें समझ आ गया कि उनके वार्ड में मौजूद मरीजों को सबसे ज्यादा सुरक्षा की जरूरत है.

Anjali Kulthe(photo credit -google)

डरकर भागने के बजाय उन्होंने हिम्मत दिखाई. वार्ड में भर्ती 20 गर्भवती महिलाओं को एक साथ इकट्ठा किया और उन्हें अस्पताल की एक छोटी सी पेंट्री में ले गईं.सभी की बत्तियां और मोबाइल बंद कर दिए गए, और बाहर गोलियों की आवाज के बीच सब अंधेरे में चुपचाप बैठे रहे.

मुश्किल घड़ी में निभाई जिम्मेदारी

खतरा यहीं नहीं रुका.उसी दौरान एक महिला, जो हाई ब्लडप्रेशर से जूझ रही थी और हालत नाजुक थी, उसे लेबर पेन शुरू हो गया.अस्पताल के अंदर लगातार फायरिंग हो रही थी और डॉक्टर वार्ड तक नहीं पहुंच पा रहे थे. ऐसे में अंजलि ने सूझबूझ दिखाते हुए उस मरीज को सुरक्षित तरीके से लेबर रूम तक पहुंचाया.

Anjali Kulthe(photo credit -google)

12 जून को रिलीज होगी “भारत भाग्य विधाता”

मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी फिल्म “भारत भाग्य विधाता” का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. अब फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.इसमें कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक भी अहम रोल में दिखेंगी.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article