Tuesday, May 12, 2026

NEET UG 2026 हुआ रद्द! गेस 120 सवाल हुए हुबहु मैच, CBI करेगी जांच

Must read

NEET UG 2026:केंद्र सरकार ने NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है. सरकार का कहना है कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी. परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद NEET UG 2026 को कैंसिल कर दिया गया है.

NEET UG 2026(photo credit -google)

यह परीक्षा 3 मई को कराई गई थी, लेकिन पेपर लीक की खबरों के बाद से ही इसकी पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे थे. NTA ने भरोसा दिलाया है कि छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और नई परीक्षा तिथि की जानकारी जल्द ही सार्वजनिक कर दी जाएगी.

CBI करेगी पेपर लीक की जांच

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक, जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद यह साफ हो गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को आगे बढ़ाना सही नहीं होगा. एजेंसी ने कहा कि नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और बाकी सभी जानकारी जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर साझा कर दी जाएगी.

NEET UG 2026(photo credit -google)

NTA ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार ने इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए संभावित पेपर लीक की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI को सौंपने का फैसला किया है.

बता दें कि नीट एक पेन और पेपर मोड में होने वाली परीक्षा है, जिसका मकसद ग्रेजुएशन लेवल पर मेडिकल कोर्सेज में दाखिला देना है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इसे कराती है. शुरुआत में इस टेस्ट का नाम ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट यानी AIPMT था, जिसे 2017 से बदलकर NEET कर दिया गया.

23 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

NEET (UG) 2026 में इस साल पूरे देश से लगभग 23 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे.परीक्षा रद्द होने की खबर सामने आने के बाद लाखों छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता में चिंता और उलझन का माहौल है. सभी अब NTA की अगली घोषणा का इंतजार कर रहे हैं ताकि आगे की तैयारी की दिशा तय हो सके.

ये भी पढ़ें:योगी आदित्यनाथ ने दिया एक और तौहफा

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article