Assam Cm oath:आज गुवाहाटी में सिर्फ शपथ ग्रहण समारोह ही नहीं हुआ, बल्कि असम की सियासत का सबसे बड़ा पावर शो भी देखने को मिला.खानापारा में भव्य आयोजन किया गया.मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शपथ लेते ही दूसरी बार लगातार प्रदेश की बागडोर अपने हाथ में ले ली.

इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के कई दिग्गज नेता मौजूद थे.कई राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए. हिमंत बिस्व सरमा के साथ चार नए चुने गए विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया था.
विकास के मुद्दे, कानून-व्यवस्था और मजबूत संगठनात्मक प्लानिंग के दम पर NDA ने लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाई है.
हिमंत लगातार दूसरे बार बनें सीएम (Assam Cm oath)
भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्व सरमा ने दूसरी बार लगातार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.इस भव्य समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. शपथ के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी.बता दें कि खानापारा, गुवाहाटी में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में चार नवनिर्वाचित विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.इनमें भाजपा से रामेश्वर तेली और अजंता नेओग, AGP से अतुल बोरा तथा BPF से चरण बोरो शामिल हैं.
हिमंत ने किया शपथ ग्रहण
हिमंत बिस्व सरमा ने आज दूसरी बार लगातार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की.यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के खानापारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय के मैदान में आयोजित हुआ.राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंत बिस्व सरमा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.मुख्यमंत्री के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के चरण बोडो और भाजपा नेता अजंता नेओग ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.
इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित0 शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मौजूद रहे। इसके अलावा NDA शासित राज्यों के 40 से अधिक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी हिमंत बिस्व सरमा के शपथ ग्रहण के साक्षी बने.
हिमंत बिस्व सरमा के साथ चार अन्य नवनिर्वाचित विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी का भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का गंभीर आरोप

