Tuesday, May 12, 2026

Summer Health Tips: गर्मियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ये फल, पढ़ें इसके सेवन के जबरदस्त फायदे

Must read

Summer Health Tips:गर्मी के मौसम में फलों को डाइट में शामिल करने से शरीर में ताजगी और एनर्जी बनी रहती है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास फलों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन गर्मियों में आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. तो चलिए फिर देर किस बात की फटाफट जानते हैं इन फलों के बारे में?

गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है ये फल

भारत में गर्मी का मौसम आते ही पारा चढ़ने लगता है और लोगों को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है. इस सीजन में तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होना आम बात है.गर्मियों में कई ऐसे फल बाजार में आते हैं जो स्वाद में रसीले होते हैं और साथ ही बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं.इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करने से आप पूरे दिन फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं.आज हम आपको ऐसे ही कुछ फलों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें गर्मी के दिनों में खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है.

Summer Health Tips(photo credit -google)

आम

“फलों का राजा” कहे जाने वाले आम को गर्मियों में सिर्फ उसके लाजवाब स्वाद की वजह से ही नहीं खाया जाता. विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल शुगर से भरपूर आम शरीर को तुरंत एनर्जी देता है.यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ स्किन को भी हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है.

तरबूज

गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए तरबूज एक नेचुरल और बेहतरीन ऑप्शन है. पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर यह फल आपको ठंडक देता है और ताजगी से भर देता है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए वेट कंट्रोल के लिए भी अच्छा है और स्किन की हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. तपती दोपहर में इसका एक ठंडा टुकड़ा न सिर्फ राहत देता है, बल्कि आपकी बॉडी और माइंड दोनों को रिचार्ज भी कर देता है.

पपीता

पपीता वाकई में एक ऑलराउंडर फल है.यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है, इम्यूनिटी को मजबूत करता है और स्किन को अंदर से निखारकर फ्रेश लुक देता है. पपेन नाम का एंजाइम होने की वजह से यह पेट के लिए बहुत हल्का होता है और कब्ज जैसी दिक्कतों से राहत दिलाता है.साथ ही इसका मीठा और रसीला स्वाद इसे और भी खास बना देता है.

Summer Health Tips(photo credit -google)

खरबूजा

खरबूजा स्वाद में मीठा और खाने में बेहद हल्का होता है, जो गर्मियों में बॉडी को तुरंत ठंडक पहुंचाता है.पानी, फाइबर और विटामिन A व C से भरपूर यह फल डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी स्मूद रखता है.गर्मी में खरबूजा खाने से पेट साफ रहता है और आप पूरे दिन हल्का व तरोताजा महसूस करते हैं.

तरबूज

गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए तरबूज सबसे बेहतरीन नेचुरल ऑप्शन है.इसमें 90% से ज्यादा पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं जो आपको लू से बचाते हैं और दिनभर ठंडक व ताजगी का एहसास कराते हैं.

कैलोरी में बेहद कम होने के कारण यह वजन घटाने वालों के लिए भी परफेक्ट है. साथ ही इसमें मौजूद लाइकोपीन और विटामिन-C स्किन को हेल्दी रखते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाते हैं.तपती दोपहर में तरबूज का ठंडा-ठंडा टुकड़ा खाना सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाता, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ दिमाग को भी रिलैक्स और रिफ्रेश कर देता है.

Summer Health Tips(photo credit -google)

लीची

दिखने में छोटी और नाजुक, स्वाद में मीठी और जूसी लीची को हल्के में मत लीजिए.पोषण के मामले में यह किसी पावरहाउस से कम नहीं है.लीची विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करते हैं.

गर्मियों में यह फल डाइजेशन को दुरुस्त रखता है और बॉडी में पानी की कमी नहीं होने देता.इसमें मौजूद नेचुरल शुगर, पानी और जरूरी मिनरल्स मिलकर आपको लू से बचाते हैं और इंस्टेंट एनर्जी भी देते हैं. बस ध्यान रखें कि लीची का सेवन हमेशा थोड़ी मात्रा में ही करें, क्योंकि अधिक खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article