Yuzvendra chahal:भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपने एक्स वाइफ धनश्री वर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और इसपर खुलकर जवाब दिया है. दरअसल, युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा इन दिनों रियालिटी शो ” राइज एंड फाल” में नज़र आ रही है और शो के दौरान ही उन्होंने इशारों में कहा था कि शादी के दो महिनों बाद ही चहल ने उन्हें धोखा दिया था. जिसके बाद यह वीडियो जमकर वायरल होने लगी और लोगों ने इसपर रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया. वहीं चहल ने हाल में इसपर खुलकर बात की है.

धनश्री के आरोपों को चहल ने किया खारिज
हाल ही में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. गुरुग्राम स्थित अपने घर में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा- मैं एक पॉजिटिव इंसान हूं और मैं धोखा नहीं देता. अगर दो महीने में ही धोखा दिया होता, तो रिश्ता 4.5 साल तक कैसे चलता? मेरे लिए ये चैप्टर बंद हो चुका है और सबको भी आगे बढ़ जाना चाहिए.

चहल न में कहा-” हमारी शादी 4.5 साल तक चली, अगर शुरू में ही धोखा होता, तो कौन इतना लंबा रिश्ता निभाता? मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं अतीत से बाहर निकल चुका हूं, लेकिन कुछ लोग आज भी वहीं अटके हैं.आज भी कई लोग उसी बात
को पकड़कर बैठे हैं और उनका घर मेरे नाम से चल रहा है.लेकिन मैं अब इससे प्रभावित नहीं होता. यह आखिरी बार है जब मैं अपने अतीत पर बात कर रहा हूं.”

वहीं 35 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर ने यह स्पष्ट किया कि वह इस विषय पर दोबारा नहीं बात करेंगे और उन्होंने आगे कहा -” सोशल मीडिया पर बाते चलती है लेकिन सच्चाई सिर्फ एक होती है जो मायने रखती है, वो उसे जानते हैं और मेरे लिए यह चैप्टर पूरी तरह से बंद हो गया है और मैं अब अपनी जिंदगी और अपने खेल पर समय दे रहा हूं.

चहल ने बताया खुद को सिंगल
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपने मौजूदा रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात करते हुए कहा -” मैं सिंगल हूं और फिलहाल मिंगल होने का कोई भी इरादा नहीं है. पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा रहे युजवेंद्र चहल अब गेमिंग इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि – मुझे आनलाइन गेम खेलना हमेशा से बहुत पसंद है. मुझे ई -गेमिग से बहुत उम्मीदें भी है और इसी फिल्ड में मैं कुछ बड़ा करने का प्लान बना रहा हूं और हमारा एंथम भी जल्द ही लॉन्च होने वाला है.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

