Monday, February 16, 2026

Ye Jawani hai Deewani के सीक्वल पर बोले Ranbir kapoor!कब आएगा पार्ट 2?

Must read

Ye Jawani hai Deewani:रणबीर कपूर ने वेलेंटाइन डे पर ऐआरकेएस अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर लाइव आकर “ये जवानी है दीवानी” के सीक्वल पर बात की. बता दें कि “ये जवानी है दीवानी” अभिनेता की साल‌ 2013 में आई सुपरहिट फिल्म है जिसके सीक्वल को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड है.

Yeh Jawaani Hai Deewani (photo credit -google)

“ये जवानी है दीवानी” के सीक्वल पर बोले अभिनेता

अभिनेता रणबीर कपूर ने लाइव सेशन में कहा कि “ये जवानी है दीवान” ‘ का सीक्वल नहीं बनेगा, क्योंकि फिल्म का अंत परफेक्ट था. उन्होंने कहा कि अब नए डायरेक्टर और नई कहानियों पर फोकस करना चाहिए. हालांकि, रणबीर ने ये भी कहा कि वे आगे भी रोमांटिक और दिल छू लेने वाली फिल्में जरूर करेंगे, जिसे दर्शक पसंद करें.

Yeh Jawaani Hai Deewani (photo credit -google)

“लव एंड वॉर” को लेकर कही ये बात

आगे अभिनेता रणबीर कपूर ने लाइव सेशन में अपनी आने वाली फिल्म “लव एंड वॉर” के बारे में अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है, क्योंकि संजय लीला भंसाली जैसे बड़े डायरेक्टर के साथ काम करने में समय लगता है. इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी है. रणबीर ने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट जैसे ” रामायण” और “लव एंड वॉर” को बनाने में ज्यादा समय लगता है, क्योंकि इनका लेवल और विजन बहुत बड़ा होता है.

Yeh Jawaani Hai Deewani (photo credit -google)

“ब्रह्मास्त्र पार्ट 2- देव” और “एनिमल पार्क” पर दी अपडेट

रणबीर कपूर ने लाइव सेशन में अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में अपडेट दिया है .उन्होंने बताया कि “ब्रह्मास्त्र पार्ट 2- देव” पर काम जल्द शुरू हो सकता है, जिसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे.इसके अलावा, “एनिमल पार्क” की शूटिंग अगले साल के बीच तक शुरू होने की संभावना है, जो “एनिमल” का सीक्वल है और संदीप रेड्डी वंगा इसे डायरेक्ट करेंगे. रणबीर ने फैंस को नई और दिलचस्प कहानियों के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article