Thursday, February 19, 2026

Yadav Ji ki Love Story: रिलीज से पहले मचा बवाल! फिल्म को बैन करने की हुई मांग

Must read

Yadav Ji ki Love Story:भारतीय मनोरंजन जगत में फिल्मों के शीर्षकों और कहानियों को लेकर विवाद होते रहते हैं.हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर ब्राह्मण समाज ने विरोध किया था.अब उत्तर प्रदेश के संभल जिले में “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म को लेकर यादव समाज ने कड़ा ऐतराज जताया है. फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की जा रही है.इस फिल्म के खिलाफ फिरोजाबाद और मैनपुरी में भी विरोध प्रदर्शन हुए है और एफआईआर भी दर्ज हो गया है.तो चलिए आज के इस आर्टिकल में बताते हैं कि आखिरकार क्या है पूरा मामला?

Yadav Ji ki Love Story(Photo credit -google)

फिल्म को बैन करने की हुई मांग

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कई जगहों पर हुए है.मैनपुरी में यादव महासभा के लोगों ने मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर फिल्म को रिलीज न करने की मांग की.फिरोजाबाद में भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है.इसके अलावा, संभल जिले में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जहां फिल्म के पोस्टर जलाए गए और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई.फिल्म के निर्माता संदीप तौमर, निर्देशक अंकित भडाना, एक्ट्रेस प्रगति तिवारी और हीरो बिनाल मोहन अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 253(2) में केस दर्ज किया गया है. यादव समाज के लोगों का आरोप है कि फिल्म में उनकी आस्था और संस्कृति को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई है.

Yadav Ji ki Love Story(Photo credit -google)

क्यों हुआ विवाद?

फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का विवाद इसकी कहानी को लेकर है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में एक यादव युवक और एक मुस्लिम लड़की के बीच प्रेम संबंध दिखाए गए हैं.प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे यादव समाज की छवि खराब हो रही है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंच रही है.यादव समाज के लोगों का आरोप है कि फिल्म का शीर्षक और पटकथा जानबूझकर उनके समुदाय को निशाना बनाने के लिए बनाई गई है. उनका कहना है कि ऐसी कहानियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं.

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है और क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है.
फिल्म की रिलीज पर रोक लगेगी या नहीं, इस पर सबकी नजरें टिकी है. प्रशासन की कोशिश है कि स्थिति को नियंत्रित किया जाए और किसी भी तरह के तनाव से बचा जाए.

Yadav Ji ki Love Story(Photo credit -google)

फिल्म के कास्ट पर भी उठें सवाल

फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” की कास्ट में कोई यादव कलाकार नहीं है, जो विवाद का एक बड़ा कारण है. फिल्म को अंकित बड़ाना ने निर्देशित किया है और संदीप तोमर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में प्रगति तिवारी, विशाल मोहन, अंकित बड़ाना, सुविंदर विक्की और रजत तनवर मुख्य भूमिकाओं में है.फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब विवाद के बाद इसकी रिलीज पर सवाल खड़े हो गए है.

फिल्म को लेकर जारी है विरोध प्रदर्शन

यादव समाज “यादव जी की लव स्टोरी” के खिलाफ सड़क पर उतर आया है.उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.यादव समाज का कहना है कि फिल्म का नाम और कहानी उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाती है.उनका आरोप है कि फिल्म में लिव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो समाज के लिए हानिकारक है.

ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article