Tuesday, March 17, 2026

West Bengal में चुनाव आयोग ने की बड़ी कार्रवाई, 13 जिलों के एसपी बदले गए!

Must read

West Bengal:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव हो रहे है. चुनाव आयोग ने 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है, जिसमें उत्तर और दक्षिण बंगाल के एडीजी भी शामिल है. ये तबादले चुनाव आयोग की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के बाद किए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो सके.चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को भी उनके पद से हटा दिया है.उनकी जगह दुष्यंत नारियाला को नया मुख्य सचिव और संघमित्रा घोष को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है. ये बदलाव चुनाव आयोग की प्रशासनिक निष्पक्षता बनाए रखने की कोशिश का हिस्सा है.

West Bengal (photo credit -google)

जिलों में किए फेरबदल

पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल जारी है. राजेश कुमार सिंह को दक्षिण बंगाल का नया एडीजी बनाया गया है, जबकि के जयरामन उत्तर बंगाल के एडीजी होंगे.दोनों 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस हैं.आसनसोल-दुर्गापुर, हावड़ा, बराकपोर और चंदननगर में नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं.इसके अलावा 12 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं.

दो चरणों में होगा चुनाव

पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में होंगे – 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को नतीजे. चुनाव आयोग ने 13 जिलों के एसपी समेत 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया है. इनमें बारासात, कूचबिहार, बीरभूम, इस्लामपुर, हुगली ग्रामीण, डायमंड हार्बर, मुर्शिदाबाद, बसीरहाट, मालदा, पूर्व मेदिनीपुर, कोलकाता और जंगीपुर के एसपी शामिल है. ये तबादले चुनाव आयोग की प्रशासनिक निष्पक्षता बनाए रखने की कोशिश का हिस्सा है.

West Bengal (photo credit -google)

पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में होंगे:-

  • 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान
  • 4 मई को नतीजे
West Bengal (photo credit -google)

चुनाव आयोग ने इन अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए –

  1. पुष्पा (IPS 2012) – एसपी, बारासात
  2. जसप्रीत सिंह (IPS 2016) – एसपी, कूचबिहार
  3. सूर्य प्रताप यादव (IPS 2011) – एसपी, बीरभूम
  4. राकेश सिंह (SPS 2014) – एसपी, इस्लामपुर
  5. कुमार सनी राज (IPS 2017) – एसपी, हुगली ग्रामीण
  6. इशानी पॉल (IPS 2013) – एसपी, डायमंड हार्बर
  7. सचिन (UPS 2013) – एसपी, मुर्शिदाबाद
  8. अलकनंदा भौवाल (IPS 2017) – एसपी, बसीरहाट
  9. अनुपम सिंह (IPS 2015) – एसपी, मालदा
  10. अंगशुमन साहा (IPS 2012) – एसपी, पूर्व मेदिनीपुर
  11. येलवाड श्रीकांत जगन्नाथराव (IPS 2015) – डीसी, सेंट्रल डिवीजन, कोलकाता
  12. सुरिंदर सिंह (IPS 2016) – एसपी, जंगीपुर
  13. पापिया सुल्ताना (SPS 2015) – एसपी, पश्चिम मेदिनीपुर.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article