West Asia crisis:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल में कहा है कि देश में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं है और भारत पश्चिम एशिया के हालातों पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि देश किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. राजनाथ सिंह ने यह भी बताया कि भारतीय नौसेना के जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले देश के टैंकरों की सुरक्षा कर रहे हैं.

केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं है.उन्होंने कहा कि भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है और भारतीय नौसेना हमारे टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से ला रही है.राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक कुशलता की तारीफ की और कहा कि वे भारत के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है.

West Asia crisis पर कही ये बात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया के संघर्ष पर कहा है कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने को तैयार है.उन्होंने कहा कि केरल के कई लोग इन देशों में रहते हैं और काम करते हैं, लेकिन हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार उनकी रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है.राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग इस संघर्ष का इस्तेमाल झूठ फैलाने और तनाव बढ़ाने के लिए कर रहे हैं, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल या गैस की कोई कमी नहीं है और भारत किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार है.उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय टैंकरों को सुरक्षित निकाल रही है, जबकि विपक्ष इस संकट के समय देश के साथ खड़े होने के बजाय राजनीति कर रहा है.राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें देश की चिंता नहीं है, बल्कि अपनी राजनीति की चिंता है.

आतंकवादी घटनाओं पर बोले राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पिछले 11 वर्षों में देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा में काफी सुधार हुआ है .उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया है और आतंकवादी घटनाओं पर लगाम लगाई है. राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय को याद दिलाया, जब आतंकवादी घटनाएं आम थीं, और कहा कि एनडीए सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए है.उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया, जिसमें दुनिया ने भारत की ताकत देखी. राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है और इस दिशा में काम किया है.
ये भी पढ़ें:Mint Leaves Benefits : गर्मियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है पुदीना, पढ़ें इसके जबरदस्त फायदे

