Welcome To The Jungle:अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म “वेलकम टू द जंगल” की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है. यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और यह “वेलकम” फ्रेंचाइजी की तीसरी पार्ट है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नाडीज और कई अन्य सितारे नज़र आएंगे.

बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी “वेलकम” की तीसरी फिल्म “वेलकम टू द जंगल” की रिलीज डेट अब सामने आ गई है. पहले यह फिल्म क्रिसमस पर साल 2024 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया. साल 2025 में भी यह फिल्म रिलीज नहीं हुई, और अब यह 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी.

जून में देगी सिनेमाघरों में दस्तक
अक्षय कुमार की फिल्म “वेलकम टू द जंगल” 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है.यह “वेलकम” फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और इसमें कई बड़े सितारे हैं.
फिल्म “वेलकम टू द जंगल” में स्टार-कास्ट की बात करते तो इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नाडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, और दलेर मेहंदी जैसे बड़े सितारे है. अहमद खान इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं.ये “वेलकम” फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है.

पीछली दो फिल्में रही है हिट
“वेलकम” फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2007 में आई थी, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था. इसके बाद साल 2015 में “वेलकम बैक” रिलीज हुई, जो भी हिट रही.अब “वेलकम टू द जंगल” (26 जून, 2026) से दर्शकों को काफी उम्मीदें है.

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में
अक्षय कुमार इस वक्त कई बड़ी फिल्मों में व्यस्त हैं.”वेलकम टू जंगल” जून 2026 में रिलीज होगी, जिसमें सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ भी हैं.इसके अलावा, “हेरा फेरी 3” पर काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जिसमें सुनील शेट्टी और परेश रावल भी होंगे.एक और फिल्म “भूत बंगला” 15 मई, 2026 को रिलीज होगी, जो प्रियदर्शन के साथ है.
ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

