Welcome 4:वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म “वेलकम टू द जंगल” का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब “वेलकम 4” की खबर आ गई है.मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि “वेलकम 4” पर काम शुरू हो गया है. फैंस को उम्मीद है कि नाना पाटेकर और अनिल कपूर की सुपरहिट जोड़ी फिर से पर्दे पर दिखेगी.

मेकर्स ने किया कन्फर्म
फिरोज नाडियाडवाला ने कन्फर्म किया है कि “वेलकम 4” एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट होगी, जिसमें मल्टीकल्चरल म्यूजिक और एक्शन का तड़का होगा. फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और इसमें मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, अमेरिका और चीन जैसे क्षेत्रों की प्रतिभाएं शामिल होगी. यह फिल्म अपने पिछले पार्ट्स से कहीं अधिक भव्य होगी, जिसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल जैसे कलाकार फिर से नजर आएंगे.

मजनू भाई और उदय शेट्टी की हो सकती है वापसी
फिरोज नाडियाडवाला ने बताया कि ” वेलकम 4″ में मजनू भाई (नाना पाटेकर) और उदय शेट्टी (अनिल कपूर) की जोड़ी फिर से दिख सकती है, जो दर्शकों के लिए एक बड़ा ट्रीट होगा. फिल्म में कई विलेन होंगे, जो इन प्रतिष्ठित किरदारों के लिए चुनौतियां बढ़ाएंगे.नाडियाडवाला ने कहा कि उदय भाई, मजनू भाई और डॉ. घुंघरू जैसे किरदारों का री-यूनियन, साथ ही एक से अधिक डॉन की मौजूदगी, पर्दे पर धमाकेदार अनुभव करा सकती है.

फिल्म बनकर है तैयार
फिरोज नाडियाडवाला ने बताया कि “वेलकम टू द जंगल” पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही रिलीज होगी.इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसमें अक्षय कुमार की वापसी हुई है.हालांकि, नाना पाटेकर इस फिल्म का हिस्सा नहीं है. फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी, जो दर्शकों के लिए एक बड़ा ट्रीट होगा.”वेलकम” फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2007 में हुई थी, जिसके बाद “वेलकम बैक” आई, जिसमें जॉन अब्राहम की एंट्री हुई, जबकि अक्षय कुमार फिल्म से बाहर हो गए. अब “वेलकम टू द जंगल” में अक्षय की वापसी हुई है, जो दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर है.फिरोज नाडियाडवाला ने अफवाहों को खारिज करते हुए बताया कि फिल्म पूरी हो चुकी है और रिलीज के लिए तैयार है. “वेलकम टू द जंगल” 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो दर्शकों के लिए एक बड़ी एंटरटेनमेंट पैकेज होगी.
ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

