Wedding:कृतिका कामरा और गौरव कपूर की ने कुछ महिने पहले ही अपना रिश्ता कन्फर्म किया था और 11 मार्च को यह कपल शादी के बंधन में बंध गया. कपल के शादी की फोटो कल ही सामने आई थी और घंटे पहले ही श्रेया धनवंतरी ने शादी की इनसाइड फोटोज को शेयर किया है. कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी बहुत ही सादगी से हुई. कृतिका ने लाल साड़ी पहनी थी, जबकि गौरव ने सिंपल शेरवानी पहनी थी.उनका वेडिंग लुक बहुत ही खूबसूरत था.
बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखी अभिनेत्री
कृतिका कामरा अपनी शादी में सहेलियों के साथ बहुत खुश नज़र आई.उन्होंने लाल साड़ी पहनी थी, जबकि उनकी सहेलियों ने ऑफ व्हाइट कांजीवरम साड़ी पहनी थी. कृतिका ने अपनी सहेलियों के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करवाई है.
कृतिका कामरा अपनी सहेलियों के साथ बहुत खुश नज़र आई. उन्होंने श्रेया धनवंतरी और सोहा अली खान के साथ एक क्यूट सेल्फी क्लिक की। इस तस्वीर में कृतिका और उनकी सहेलियां मुस्कुराती दिख रही है.

कृतिका और गौरव अपने दोस्तों और परिवार के साथ खुशी के पलों को जीते हुए नजर आए.उनकी शादी में सभी लोग बहुत खुश थे और कृतिका की जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर उनकी सहेलियां काफी उत्साहित है.
सादगी भरा रहा कपल का लुक
कृतिका कामरा की शादी बहुत ही सादगी से हुई, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल थे. उन्होंने अपने घर की छत पर शादी का जश्न मनाया, जो बहुत ही खूबसूरत था.कृतिका कामरा के करियर की बात करें तो वह पिछले साल फिल्म “द ग्रेट इंडियन शमशुद्दीन फैमिली” में नजर आई.
उन्होंने टीवी सीरियल “कितनी मोहब्बत है” से अपने करियर की शुरुआत की, जो बहुत ही हिट हुआ. इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स, फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया, जिसमें उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए.वहीं, गौरव कपूर एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं और अपनी पेशेवर जिंदगी में काफी सफल है.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

