Saturday, March 28, 2026

Wamiqa Gabbi ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा! बोली -“भूल भुलैया 2” ना सही “भूत बंगला” में सपना हुआ सच

Must read

Wamiqa Gabbi:वामिका गब्बी के लिए “भूत बंगला” एक नया मौका है, जिसका इंतजार वह लंबे समय से कर रही थी. उन्होंने प्रियदर्शन और अक्षय कुमार के साथ काम करने को अपने करियर का एक बेहद खास अनुभव बताया. वामिका ने इस फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और “भूल भुलैया 2” से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया.उन्होंने अक्षय और प्रियदर्शन की आपसी समझ और सेट पर अनुशासन की भी तारीफ की. इसके अलावा, वामिका ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में भी खुलकर बात की.

Wamiqa Gabbi(photo credit -google)

हमेशा कॉमेडी फिल्म करना चाहती थी वामिका

वामिका गब्बी कहती हैं कि वह लंबे समय से कॉमेडी फिल्म करना चाहती थी .उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से कहती थी कि मुझे ऐसी फिल्म करनी है. मैं ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’, ‘हलचल’ और ‘भागम भाग’ जैसी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं.हमेशा सोचती थी कि काश मैं भी ऐसी एक फिल्म का हिस्सा बनूं.जब मुझे पता चला कि प्रियदर्शन सर और अक्षय सर साथ में फिल्म कर रहे हैं, तो मेरे लिए यही बात अपने आप में बहुत बड़ी थी.”

Wamiqa Gabbi(photo credit -google)

भूल भुलैया 2 करते करते रह गई थी अभिनेत्री

वामिका गब्बी ने बताया कि वह पहले भी इस कॉमेडी स्पेस का हिस्सा बनने के करीब पहुंच चुकी थी. उन्होंने कहा, “जब भूल भुलैया 2 बन रही थी, तब मैंने भी उस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था.मैं ऑडिशन के बाद फिल्म करने के काफी करीब पहुंच गई थी, लेकिन किसी वजह से यह हो नहीं पाया.अब देखो, मैं भूत बंगला कर रही हूं. जो सपना मैंने इतने सालों से देखा था, वो आखिरकार पूरा हुआ.”

Wamiqa Gabbi(photo credit -google)

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन पर कही ये बात

वामिका गब्बी ने अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की आपसी समझ को बहुत दिलचस्प बताया. उन्होंने कहा, “इन दोनों को देखकर कभी-कभी मुझे लगता था कि दो पुराने दोस्त साथ खड़े हैं, जो एक-दूसरे के साथ मजाक कर रहे है.वहीं कभी-कभी ऐसा लगता था जैसे गुरु और शिष्य के बीच कोई अनकही समझ चल रही हो.प्रियदर्शन सर कुछ कहते थे और अक्षय सर तुरंत समझ जाते थे. उनकी यह समझ सेट पर देखना अपने आप में बहुत दिलचस्प था.”

Wamiqa Gabbi(photo credit -google)

वामिका गब्बी ने कहा कि ” भूत बंगला” के बाद अब उनकी इच्छा अक्षय कुमार के साथ एक्शन फिल्म करने की है. उन्होंने “भूत बंगला” को अपने लिए यादगार बताया और कहा, “मेरे लिए ये सिर्फ एक फिल्म नहीं थी.ये बहुत खास अनुभव था. जिस तरह की फिल्में मुझे पसंद हैं, उसी तरह की फिल्म में काम करना, प्रियदर्शन सर जैसे निर्देशक और अक्षय सर जैसे कलाकार के साथ काम करना यादगार रहा है. “

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article