Virosh Wedding:रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी कर ली.पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई इस शादी के बाद दोनों की टीम ने मीडिया और फैन्स को मिठाइयां बांटी. यह एक प्राइवेट सेरिमनी थी, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल थे. शादी की खबर से फैन्स में खुशी की लहर है.
तेलुगु रिवाज से शादी की बंधन में बंधे कपल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी कर ली है. शाम को वे कोडवा रीति-रिवाजों के मुताबिक एक और समारोह करेंगे, जिसमें कोडावा (कूर्ग) रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा.यह समारोह शाम 4 बजे से शुरू होगा. दोनों की शादी की खबर से फैन्स में खुशी है और वे इस जोड़ी को बधाई दे रहे है.

टीम ने बांटी मिठाईयां
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद उनकी टीम ने वहां मौजूद पपाराजी और फैन्स को मिठाइयां बांटी. एक वीडियो में दिख रहा है कि टीम वेन्यू से दूर मौजूद लोगों को मिठाइयां बांट रही है, जिसमें कुछ गरीब बच्चे भी शामिल हैं. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में कई बड़े नाम शामिल हुए. इनमें संदीप रेड्डी वांगा, कल्याणी प्रियदर्शन, राहुल रविंद्रन, ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ, श्राव्या वर्मा जैसे कई बड़े सितारे शामिल थे.इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य भी राजस्थान पहुंचे थे.

मोबाइल फोन को किया बैन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में मोबाइल फोन का इस्तेमाल बैन था. पपाराजी ने दिखाया था कि कैसे फोन को काले पाउच में सील करके रखा गया था. लेकिन इसके बावजूद, संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई. रश्मिका और विजय ने अपने हल्दी समारोह की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें भव्य तैयारियां देखी जा सकती है. विवाह से जुड़ी रस्में पिछले दो दिनों से जारी है.

हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें हुई वायरल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई है. इन तस्वीरों में रंग-बिरंगे फूल और हल्दी की टोकरियां देखी जा सकती है.दूल्हा और दुल्हन के लिए लकड़ी के दो छोटे स्टूल रखे गए थे, जिन्हें पीले और नारंगी गेंदे के फूलों से सजाया गया था. विजय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फूलों के आकार के नेम प्लेकार्ड की तस्वीर शेयर की, जिसमें रश्मिका का पेट नेम “रुशी” और विजय का नाम लिखा था.समारोह के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसमें निजी बाउंसर और पुलिसकर्मी शामिल थे.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को असल जीवन में बदल लिया है. दोनों ने “गीता गोविंदम” और “डियर कॉमरेड” जैसी फिल्मों में साथ काम किया था और सात साल तक डेट करने के बाद अब शादी के बंधन में बंध गए है. विजय देवरकोंडा ने “अर्जुन रेड्डी” जैसी सफल फिल्मों में काम किया है, जबकि रश्मिका मंदाना तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की एक प्रमुख एक्ट्रेस हैं, जिन्हें “पुष्पा: द राइज” और “एनिमल” जैसी फिल्मों से काफी पहचान मिली है.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

