Friday, February 27, 2026

Virosh Wedding:विजय-रश्मिका के शादी का शानदार लुक हुआ वायरल! मंदिर मोटिफ्स और गोल्ड डिटेलिंग ने लुक को बनाया स्पेशल

Must read

Virosh Wedding:दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए. उनकी शादी उदयपुर में बेहद शाही अंदाज में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. दोनों ने तेलुगू और कोडवा रीति-रिवाजों से शादी की, जो उनके रूट्स को दर्शाता है.

रश्मिका ने अपनी शादी में रस्ट-ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी, जिसमें एंटीक गोल्ड डिटेलिंग और मंदिर मोटिफ्स थे.विजय ने आईवरी धोती के साथ सिंदूरी लाल रंग के अंगवस्त्रम पहना था, जो उनके लुक को ट्रेडिशनल और शाही बना रहा था.शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे है.फैंस उनकी शादी की खबर से बेहद खुश हैं और उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.

Virosh Wedding(photo credit-google)

वायरल हो रहा विजय-रश्मिका का शादी का लुक

दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ हुई इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.दूल्हा-दुल्हन का लुक बेहद शाही और ट्रेडिशनल था, जिसमें उन्होंने अपने आउटफिट्स में परंपरा और लक्सरी का अद्भुत मेल दिखाया. रश्मिका मंदाना ने रस्ट-ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी, जिसमें एंटीक गोल्ड डिटेलिंग और मंदिर मोटिफ्स थे, जबकि विजय देवरकोंडा ने आईवरी धोती के साथ सिंदूरी लाल रंग के अंगवस्त्रम पहना था.दोनों का लुक बेहद रॉयल और आकर्षक था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

शानदार रहा रश्मिका का वेडिंग आउटफिट

रश्मिका मंदाना का वेडिंग आउटफिट बेहद खास था. उन्होंने रस्ट-ऑरेंज कलर की सिल्क साड़ी पहनी, जिसमें लाल बॉर्डर और बारीक कढ़ाई का काम था. साड़ी में पारंपरिक मंदिर मोटिफ्स और हैंडवर्क एम्ब्रॉयडरी थी, जो इसे रिच और एलीगेंट बना रही थी. शुद्ध सिल्क का फैब्रिक उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा था.

Virosh Wedding(photo credit-google)

रश्मिका मंदाना ने अपनी साड़ी के साथ हैवी गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी पहनी, जो उनके ब्राइडल लुक को परफेक्ट बना रही थी. उनके गले में मोटा चोकर, लंबा हार, कासु माला, बड़े झुमके, माथा पट्टी, नथ और कड़े थे, जो उनके लुक को रॉयल और ट्रेडिशनल बना रहे थे. कमरबंद ने उनके पूरे लुक में एक शाही टच जोड़ा. ज्वेलरी का डिजाइन पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली से प्रेरित था, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था.

रश्मिका मंदाना का हेयरस्टाइल और मेकअप लुक बेहद सुंदर था.उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ बालों को बांधा और गजरे से सजाया, जो उनके लुक को एक पारंपरिक और शाही टच दे रहा था. उनका मेकअप सॉफ्ट और न्यूड टोन में था, जिसमें ग्लोइंग बेस, हल्की आई मेकअप और न्यूड लिप शेड शामिल था. इस मिनिमल मेकअप ने उनकी नैचुरल ब्यूटी को और भी निखार दिया, जो बेहद आकर्षक लग रहा था.

Virosh Wedding(photo credit-google)

विजय देवरकोंडा का लुक

विजय देवरकोंडा का वेडिंग लुक बेहद शानदार था.उन्होंने आइवरी कलर की सिल्क धोती और मैचिंग अंगवस्त्रम पहना, जो वनसिंगारम वीव की मजबूती और शिल्प को दर्शा रहा था.उनके आउटफिट में गोल्डन बॉर्डर की बारीक डिटेलिंग थी, जो इसे क्लासी और शाही बना रही थी.पारंपरिक पाट्टु स्टाइल धोती में वह एक परफेक्ट शाही दूल्हे लग रहे थे, जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था.

विजय देवरकोंडा ने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया, जो बेहद आकर्षक लग रहा था. गले में लंबी गोल्ड चेन, हाथों में कड़े और पारंपरिक एक्सेसरीज़ ने उनके लुक को और भी शाही बना दिया. उनकी सादगी और कॉन्फिडेंस इस ट्रेडिशनल अटायर में साफ दिख रहा था. रश्मिका और विजय का वेडिंग लुक परंपरा, संस्कृति और रॉयल एलिगेंस का शानदार मेल था, जो सभी को पसंद आ रहा है.उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे है.

ये भी पढ़ें:Thamma फिल्म में अपने किरदार को लेकर बोली रश्मिका मंदाना! एक्ट्रैस ने खोले राज

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article