Viral:साउथ के लोकप्रिय अभिनेता नागा चैतन्य अपनी आगामी फिल्म “वृषकर्मा” के प्रमोशन में व्यस्त है. गुरुवार को फिल्म के एक इवेंट में वे हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां प्रेस से बातचीत से पहले उनके साथ एक छोटी सी घटना हो गई.नागा चैतन्य कुर्सी पर बैठने की कोशिश कर रहे थे, तभी कुर्सी का एक पैर अचानक झुक गया और वे जमीन पर गिर गए.हालांकि, वे तुरंत उठ खड़े हुए और मुस्कुराते हुए इवेंट को जारी रखा.इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

वायरल हुआ नागा चैतन्य का वीडियो
वायरल वीडियो में का एक मजेदार हादसा कैद हुआ है.इवेंट में प्रेस मीट शुरू होने से पहले, नागा चैतन्य अपनी कुर्सी के पास आते हैं और बैठने की कोशिश करते है.लेकिन कुर्सी का एक पैर अचानक झुक जाता है और वे पीछे की तरफ पलट जाते हैं, जिससे वे जमीन पर गिर जाते है.हालांकि, नागा चैतन्य तुरंत उठ खड़े होते हैं और मुस्कुराते हुए इस घटना को नजर अंदाज करने की कोशिश करते है.उनकी मदद के लिए कई लोग आगे बढ़ते हैं, लेकिन वे बिना किसी की मदद के उठ जाते हैं और इवेंट को जारी रखते है.
वीडियो को सामंथा से जोड़ा
सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य के हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने इसे सामंथा रुथ प्रभु से जोड़कर कमेंट करना शुरू कर दिया है.कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि शायद नागा चैतन्य सामंथा के बारे में सोच रहे थे, जबकि अन्य ने कहा कि यह घटना सामंथा के लिए एक संदेश है.

कुछ यूजर्स ने तो यहां तक लिखा कि “सामंथा को छोड़ने का नतीजा है”, “सामंथा की आत्मा” , “सामंथा कोने में रो रही है” और “बेचारा शायद सामंथा के बारे में सोच रहा था”.हालांकि, यह सभी कमेंट्स मजाकिया तरीके से किए गए हैं और इसमें कोई गंभीर बात नहीं है.

बता दें कि नागा चैतन्य ने 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी, जिनके साथ उन्होंने कई वर्षों तक डेटिंग की थी. हालांकि, साल 2021 में उनका तलाक हो गया.गुरुवार को नागा चैतन्य की आगामी फिल्म “वृषकर्मा” की पहली झलक सामने आई है. इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक वर्मा दंडू ने किया है और इसमें पौराणिक कहानियां, सुपरनैचुरल हॉरर और एक्शन का मिश्रण है. फिल्म को बीवीएसएन प्रसाद ने बनाया है और सुकुमार ने पटकथा लिखी है. इसमें ब्रह्माजी, जरीना वहाब और जयराम जैसे अनुभवी कलाकार भी है.
ये भी पढ़ें:Shilpa Shetty: अभिनेत्री के घर पड़ी इनकल टैक्स की रेड? अभिनेत्री के वकील ने दी सफाई

