Friday, February 13, 2026

Viral: मिस्ट्री मैन के प्यार में “वड़ा पाव गर्ल “! पति को छोड़ा लगाएं धोखा देने के आरोप

Must read

Viral:चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें वड़ा पाव गर्ल के नाम से जाना जाता है, की शादीशुदा जिंदगी में तूफान आया है. बिग बॉस ओटीटी में भाग लेने के बाद वे काफी पॉपुलर हो गई थी, और अब उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में है.चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा से अलग होने का फैसला किया है और अब वे एक मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही है. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

Viral (photo credit -google)

मिस्ट्री मैन संग दिखाई दी चंद्रिका

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित की जिंदगी में तूफान आया जब उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर अफेयर के आरोप लगाए. उन्होंने एक वीडियो शेयर करके अपने पति की चैट्स लीक की, जिससे काफी बवाल मचा है.लेकिन इसके बाद चंद्रिका एक मिस्ट्री मैन के साथ दिखी, जिसके साथ उनकी रोमांटिक रील्स और फोटोज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.उन्होंने अपने मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिससे लोगों को लगा कि वे अपने पति से अलग होकर नई जिंदगी शुरू कर रही है.चंद्रिका ने अपने मिस्ट्री मैन के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे उसके साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती है.उन्होंने कहा कि उन्हें उस शख्स से प्यार हो गया है और वे उसके साथ आगे बढ़ना चाहती है.

Viral (photo credit -google)

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में अपने मिस्ट्री मैन के साथ प्यार का इज़हार किया, जिससे लोगों को लगा कि ये उनका नया फेम पाने का स्टंट है. लेकिन फिर उन्होंने अपनी और मिस्ट्री मैन की शादी के जोड़े में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिससे काफी विवाद हुआ.लेकिन बाद में पता चला कि ये तस्वीरें एक ब्रैंड प्रमोशन का हिस्सा थी, जिससे यूजर्स काफी नाराज़ हुए. अब वड़ा पाव गर्ल ने सोशल मीडिया यूजर्स को नाराज़ होने का एक और मौका दिया है, जिससे लगता है कि उनकी जिंदगी में अभी भी काफी विवाद बाकी है.

“प्रॉमिस डे” पर वायरल हुआ चंद्रिका का रील

चंद्रिका दीक्षित ने अपनी और मिस्ट्री मैन की एक और रोमांटिक रील शेयर की है, जिसमें वे “प्रॉमिस डे” पर उनसे एक वादा करने की बात कहती हैं. वड़ा पाव गर्ल चाहती हैं कि उनके मिस्ट्री मैन कभी उनसे अलग न हों, और मिस्ट्री मैन भी इस वादे को पूरा करने का आश्वासन देते है.जब चंद्रिका पूछती हैं कि क्या उन्हें डर नहीं लगता, तो मिस्ट्री मैन जवाब देते हैं कि उन्हें उनसे मोहब्बत हुई है, इसलिए कोई डर नहीं है. ये रील देखकर लगता है कि वड़ा पाव गर्ल और उनके मिस्ट्री मैन के बीच का प्यार सच में गहरा है.

Viral (photo credit -google)

चंद्रिका दीक्षित के इस नए वीडियो पर यूजर्स तंज कस रहे है, क्योंकि उन्होंने अपने पति युगम गेरा से भी ऐसा ही एक वादा किया था, जिसे वो तोड़ चुकी है.यूजर्स के बीच चंद्रिका का एक पुराना इंटरव्यू वायरल है, जिसमें वो कहती हैं कि लोग सोचते हैं कि उनके पास पैसा आ गया है, तो वो अपने पति को छोड़ देंगी, लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगी.चंद्रिका ने कहा था कि उन्हें अपने पति का हाथ हमेशा साथ चाहिए, चाहे वो कहीं भी जाएं. वो चाहती हैं कि उनका पति उनके साथ रहे, जब वो रोने लगें या लड़खड़ाएं. चंद्रिका ने कहा था कि वो अपने पति के साथ सक्सेस को छूने में बड़ा मजा आता है, और वो उनकी जिंदगी के आखिरी लड़के है.अब यूजर्स कह रहे हैं कि चंद्रिका ने अपने पति से किया वादा तोड़ दिया है, और अब वो नए मिस्ट्री मैन के साथ है.

ये भी पढ़ें:Govinda : अभिनेता गोविंदा की बिगड़ी तबीयत! अचानक हुए घर पर बेहोश कराया गया अस्पताल में भर्ती

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article