Thursday, February 5, 2026

Viral : सलमान खान से किसने हाथ मिलाने से किया इंकार? वीडियो हुआ वायरल यूजर्स ने दिया मजेदार रिएक्शन

Must read

Viral: अभिनेता सलमान खान हाल ही में आईएसपीएल इवेंट में नजर आए, जहां हजारों लोगों की भीड़ के सामने उन्हें एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रिकेट मैच देखने पहुंचे थे और मैदान पर भी दिखे. इस इवेंट में एक रोबोट भी था, जिसे देखकर सलमान खुश हुए. लेकिन जब उन्होंने रोबोट से हाथ मिलाने की कोशिश की, तो उसने कोई रिएक्शन नहीं दिया.फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

Viral (photo credit -google)

सलमान को किसने दिखाया एटिट्यूड?

हाल ही में अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि जब सलमान खान रोबोट से हाथ मिलाने आगे बढ़ते हैं, तो वह कोई रिएक्शन नहीं देता. पीछे से एक शख्स आता है और रोबोट का सेंसर चेक करता है, जिसके बाद रोबोट एक्टिव हो जाता है और सलमान से हाथ मिलाता है.इस पर सलमान खान हंस पड़ते हैं और आसपास के लोग भी मुस्कुराने लगते हैं.

Viral (photo credit -google)

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

सलमान खान के इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने जमकर मजे लिए .एक यूजर ने लिखा, “रोबोट भाईजान से नाराज हो गया.” दूसरे ने कहा, “अब मिला कोई भाई को टक्कर देने वाला!” वहीं एक और सलमान के फैन ने लिखा, “भाई, सेंसर के पास जाना होता है!”

एक और यूजर ने कहा, “रोबोट भी एटीट्यूड दिखा रहा है!” आगे फैंस को सलमान ने ऑटोग्राफ दिए और उनके सोशल मीडिया पर बहुत से फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं.

Viral (photo credit -google)

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” को लेकर सुर्खियों में हैं.यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है, जिसमें सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं.फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं और इसे अपूर्व लाखिया ने निर्देशित किया है.फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 19 में तान्या और नीलम ने किया अशनूर का बॉडीशेमिंग! सलमान खान ने लगाई फटकार

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article