Friday, March 27, 2026

Viral Video: 30 साल बाद एक साथ अवार्ड शो में दिखाई दिए शिल्पा और अक्षय, सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल

Must read

Viral Video: अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की जोड़ी एक समय में पर्दे पर धमाल मचा चुकी है. दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है, और उनके अफेयर की खबरें भी सुर्खियों में रही थी.अब दोनों एक अवॉर्ड शो में साथ नज़र आए, जहां वे हंसते-मुस्कुराते बात करते दिखे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video(photo credit -google)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अक्षय और शिल्पा का वीडियो

90 के दशक में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों पर राज किया. उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने कई हिट फिल्में दी, और उनके अफेयर की खबरें भी सुर्खियों में रही. हालांकि, समय के साथ दोनों के रास्ते अलग हो गए, और अब वे अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ चुके है.

Viral Video(photo credit -google)


हाल ही में, दोनों एक अवॉर्ड शो में साथ नजर आए, जहां वे हंसते-मुस्कुराते और मजेदार अंदाज में बात करते दिखे.उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और फैंस उनकी जोड़ी को फिर से देखने के लिए उत्साहित हैं.

नेजिन्स ने जमकर किया कमेंट

शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में, शिल्पा शेट्टी एक ग्लैमरस ड्रेस में अवॉर्ड शो में पहुंची हैं, और उनके बराबर में अक्षय कुमार बैठे है.दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए हंसी-मजाक कर रहे हैं, और उनका यह मजेदार अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है.

Viral Video(photo credit -google)

इस वीडियो को देखकर नेटिजंस नॉस्टैल्जिक हो गए हैं, और उन्हें 90 के दशक का पुराना वक्त याद आ रहा है. शिल्पा और अक्षय की जोड़ी ने उस समय पर्दे पर धमाल मचाया था, और अब उनका यह वीडियो फिर से फैंस को उन यादों में ले जा रहा है.

लोगों ने किया रिएक्ट

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं. कुछ फैंस तो उनकी जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखने की इच्छा जता रहे हैं, जबकि कुछ मजेदार कमेंट्स कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, “ट्विंकल किधर हैं?” यानी ट्विंकल खन्ना कहां हैं? यह कमेंट इसलिए किया गया क्योंकि ट्विंकल खन्ना अक्षय कुमार की पत्नी है.

Viral Video(photo credit -google)

एक अन्य यूजर ने शिल्पा शेट्टी के रिलैक्स अंदाज को देखकर लिखा, “शिल्पा शेट्टी तो रिलैक्स हैं, लेकिन अक्षय कुमार की आंखों में मुस्कुराते हुए भी डर दिख रहा है कि कहीं ट्विंकल न आ जाए.” इस वीडियो में गुलशन ग्रोवर भी नज़र आ रहे हैं, और कुछ यूजर्स उनके रिएक्शन पर भी मजाकिया कमेंट कर रहे हैं, जैसे “गुलशन ग्रोवर फेक स्माइल दे रहे है.”

कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, “अब मूव ऑन कर लो”, यानी अब आगे बढ़ जाओ. वहीं कुछ इस वीडियो को AI वीडियो बता रहे हैं, यानी यह वीडियो एडिट किया हुआ हो सकता है.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article