Tuesday, February 24, 2026

Viral:अवॉर्ड शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत को इग्नोर! वायरल हुआ वीडियो लोगों ने दिया रिएक्शन

Must read

Viral:फिटनेस इंफ्लुएंसर और रकुल प्रीत सिंह का एक छोटा-सा अवॉर्ड मोमेंट वायरल हो रहा है, जिसमें इंफ्लुएंसर रकुल को इग्नोर करते दिख रहे है.वीडियो में दिख रहा है कि रकुल ने इंफ्लुएंसर को अवॉर्ड दिया, लेकिन उन्होंने बिना हाथ मिलाए और इग्नोर करके स्टेज से चले गए.फैंस इस व्यवहार की आलोचना कर रहे है, तो चलिए जानते हैं इस वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई –

इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत को इग्नोर

एक अवॉर्ड शो का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फिटनेस इंफ्लुएंसर स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंचे. रकुल प्रीत सिंह ने उन्हें अवॉर्ड दिया, लेकिन इंफ्लुएंसर ने बिना हाथ मिलाए और मुस्कुराए सीधे स्टेज से नीचे उतर गए.इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि इंफ्लुएंसर ने रकुल को इग्नोर कर दिया.फैंस इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं और इंफ्लुएंसर के इस अंदाज को बुरा बता रहे है.

Viral(photo credit -google)

इंफ्लुएंसर ने क्यों किया इग्नोर?

फिटनेस इंफ्लुएंसर लक्ष्य जग्गी और रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लक्ष्य अवॉर्ड लेकर जाते हुए दिख रहे हैं बिना हाथ मिलाए. लेकिन लक्ष्य ने खुद सामने आकर सफाई दी है कि लोगों ने उस मोमेंट को गलत समझ लिया. उनका कहना है कि उनसे पहले एक बुजुर्ग महिला को अवॉर्ड दिया गया था, और जब उस महिला ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, तो रकुल ने हाथ नहीं मिलाया. इससे लक्ष्य को लगा कि शायद उस समय स्टेज पर हाथ मिलाने की कोई परंपरा नहीं है, इसलिए उन्होंने भी हाथ नहीं मिलाया.

लक्ष्य जग्गी ने अपने वीडियो में कहा कि उनका किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था. उन्होंने कहा, “मैंने अवॉर्ड लिया और आगे बढ़ गया क्योंकि मुझे लगा कि वहां हाथ मिलाने का रिवाज नहीं है. मुझे कैसे पता चलता कि सामने वाले को बुरा लग सकता है?” लक्ष्य ने साफ किया कि उनका मकसद किसी को नजरअंदाज करना नहीं था, और पूरी घटना को गलत तरीके से दिखाया गया है. उन्होंने अपनी बात रखते हुए लोगों से माफी भी मांगी.

Viral(photo credit -google)

कौन हैं लक्ष्य जग्गी?

लक्ष्य जग्गी एक फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं, जो सोशल मीडिया पर फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो बनाते है. उनके करीब 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है.लक्ष्य ने कहा कि वे सिर्फ यह चाहते थे कि बात को बेवजह बढ़ाया न जाए.

रकुल प्रीत का वर्क फर्ट

रकुल प्रीत सिंह के वर्क फर्ट के बारे में बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ” पति, पत्नी और वो दो” में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी भी दिखाई देंगे. फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. रकुल की पिछली फिल्म “दे दे प्यार दे 2” थी, जिसमें उनके साथ अजय देवगन थे.

ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article