Viral: अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी कल उदयपुर में है, और शादी से पहले के फंक्शन जोरों पर हैं.संगीत और हल्दी सेरेमनी के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कृति सेनन अपनी बहन की शादी को लेकर बेहद उत्साहित नज़र आ रही हैं.कृति ने अपने सोशल मीडिया पर नूपुर और स्टेबिन की तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके एक्साइटमेंट को दर्शाती है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कृति सेनन का वीडियो
नूपुर सेनन की शादी सिंगर स्टेबिन बेन के साथ हो रही है, और यह शादी उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस में आयोजित की जा रही है. शादी के फंक्शन 9 जनवरी से शुरू हो गए हैं और 11 जनवरी को शादी की मुख्य रस्में होंगी. इसके बाद 13 जनवरी को मुंबई में एक रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी. इसी दौरान अभिनेत्री कृति सेनन का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह जमकर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रही है.
कृति सेनन की मां ने भी किया जबरदस्त डांस
कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर की शादी में जमकर मजा किया.उन्होंने अपनी मां के साथ भी डांस किया, जो बेहद प्यारा लग रहा था. कृति अपनी बहन पर प्यार लुटाती नज़र आई और कई मौकों पर इमोशनल भी हुई. उन्होंने अपनी बहन और दोस्तों के साथ मिलकर गजब की डांस परफॉर्मेंस दी और संगीत सेरेमनी में समा बांध दिया.

भोजपुरी गाने पर किया जबरदस्त डांस
कृति सेनन का डांस इतना शानदार था कि सभी की तालियां बज गई.उन्होंने “लॉलीपॉप लागेलू” गाने पर जमकर ठुमके लगाए और वरुण शर्मा के साथ भी डांस किया.कृति की डांस परफॉर्मेंस देखकर लग रहा था कि वह अपनी बहन की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड है.
वहीं नूपुर और स्टेबिन बेन की जोड़ी ने संगीत सेरेमनी में धूम मचा दी. उन्होंने “हम तेरे दीवाने हैं…..” गाने पर साथ में डांस किया, जिसे देखकर सभी की तालियां बज गई. नूपुर और स्टेबिन की केमिस्ट्री देखकर लग रहा था कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं.

नूपुर और स्टेबिन की डांस परफॉर्मेंस इतनी शानदार थी कि सभी ने खूब एन्जॉय किया.कृति सेनन और वरुण शर्मा ने भी उनके साथ डांस किया, जिससे माहौल और भी रोमांटिक हो गया. नूपुर और स्टेबिन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर में होने वाली है, और सभी उनके लिए बेहद एक्साइटेड है.
ये भी पढ़ें:Shilpa Shetty: अभिनेत्री के घर पड़ी इनकल टैक्स की रेड? अभिनेत्री के वकील ने दी सफाई

