Viral: बिहार की राजनीति फिर से विवादों में घिर गई है.दरअसल ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक सरकारी समारोह के दौरान एक महिला डॉक्टर के सिर से हिजाब हटाते दिख रहे हैं. इस घटना के सामने आते ही पूरे देश में तीखी प्रतिक्रियाएँ सुनाई दे रही हैं.फिल्म “दंगल” और “सीक्रेट सुपरस्टार” से लोकप्रिय हुई पूर्व अभिनेत्री ज़ायरा वासिम ने इस मुद्दे पर कड़ी आपत्ति जताई है और मुख्यमंत्री से बिना शर्त माफी की मांग की है.

वायरल हो रहा नीतिश कुमार का वीडियो
बता दें कि पटना में एक प्रमाणपत्र वितरण समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने एक आयुष डॉक्टर को सर्टिफ़िकेट दिया.उसी क्षण उन्होंने महिला से इहाता (हिजाब) हटाने का संकेत दिया.जब वह तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दे पाई, तो मुख्यमंत्री ने स्वयं आगे बढ़कर उनका हिजाब नीचे खींच दिया, जिससे उनका चेहरा सभी के सामने खुल गया.यह क्लिप कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल गई और जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गई.

जायरा वसीम ने दिया प्रतिक्रिया
दंगल गर्ल जायरा वसीम ने इस क्लिप पर गहरी असहमति व्यक्त की.उन्होंने कहा कि यह महिला की व्यक्तिगत सीमा और सम्मान का उल्लंघन है.उनका मानना है कि कोई भी पद या शक्ति किसी महिला की धार्मिक व व्यक्तिगत मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं देती. एक मुस्लिम महिला के रूप में इस दृश्य को देखना उनके लिए अत्यंत दुखद था.
जायरा वसीम ने स्पष्ट रूप से कहा कि सार्वजनिक समारोह में किसी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उस महिला से बिना किसी शर्त के क्षमा याचना करनी चाहिए. उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह मामला केवल धर्म से जुड़ा नहीं, बल्कि सम्मान, सहमति और व्यक्तिगत अधिकारों का प्रश्न है.
बता दें कि जायरा वसीम ने 2019 में फिल्म उद्योग से किनारा कर लिया था. उन्होंने कहा था कि अभिनय उनके धार्मिक सिद्धांतों के विरुद्ध है.अब वह फिल्मों में नहीं हैं, फिर भी सामाजिक मामलों पर उनके विचार अक्सर बड़े बहस का कारण बनते हैं.इस बीच, नीतीश कुमार या उनके कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.फिर भी, वायरल वीडियो और उस पर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट है कि यह मुद्दा भविष्य में बिहार की राजनीति और सामाजिक चर्चा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
ये भी पढ़ें:पीएम-सीएम बर्खास्तगी विधेयक पर जेपीसी विवाद

