Thursday, February 5, 2026

Veer Pahariya से ब्रेकअप के खबरों के बीच दिखी Tara Sutariya! वायरल हुआ एयरपोर्ट लुक

Must read

Veer Pahariya:वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया का ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में है.पिछले एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर उनकी ब्रेकअप की खबरें छाई हुई है.वीर पहाड़िया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “वक्त बुरा हो या अच्छा, एक ना एक दिन बदलता जरूर है.” इस पोस्ट को उनके ब्रेकअप के दर्द से जोड़कर देखा जा रहा है.

Veer Pahariya (photo credit -google)

ब्रेकअप के खबरों के बीच वायरल हो रहा तारा सुतारिया का लुक

वीर पहाड़िया नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के वेडिंग रिसेप्शन में अकेले पहुंचे थे, जबकि तारा सुतारिया वहां नजर नहीं आई. इसके बाद से ही उनके ब्रेकअप की अफवाहें तेज़ हो गई हैं.एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा और वीर के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद से उनके रिश्ते में दरार आ गई .तारा सुतारिया पहली बार पैप्स के कैमरे में कैद हुई हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने ब्रेकअप की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.वीर पहाड़िया के फैंस उन्हें तारा के साथ पैचअप करने की सलाह दे रहे हैं.

Veer Pahariya (photo credit -google)

यूनीक अंदाज में दिखी एक्ट्रेस

वीर पहाड़िया से ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा सुतारिया पहली बार पब्लिक में नज़र आई. उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर कैजुअल कपड़े पहने थे और अकेली चल रही थी.तारा सुतारिया ने लॉन्ग कोट और ब्लैक चश्मा पहना था, और उन्होंने फोटोग्राफरों को हल्के से हाथ हिलाकर अभिवादन किया.उनकी यह पहली पब्लिक अपीयरेंस थी, जिसमें वह अकेली थीं और वीर पहाड़िया उनके साथ नहीं थे.

Veer Pahariya (photo credit -google)

वीर पहाड़िया ने शेयर किया पोस्ट

वीर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “वक्त बुरा हो या अच्छा, एक ना एक दिन बदलता जरूर है”. इस पोस्ट को उनके ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा है, खासकर जब से तारा सुतारिया के साथ उनके रिश्ते की खबरें आई हैं.वीर का यह पोस्ट उनके फैंस को सोचने पर मजबूर कर रहा है.

Veer Pahariya (photo credit -google)

वीर पहाड़िया नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में अकेले पहुंचे थे, जबकि तारा सुतारिया वहां नहीं थी. इससे लोगों ने उनके ब्रेकअप की खबरों को और बल दिया.इसके बाद वीर पहाड़िया अपने भाई शिखर और जान्हवी कपूर के साथ एयरपोर्ट से बाहर आए थे.

ऐसे शुरू हुई थी ब्रेकअप की खबरें

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें एक वायरल कॉन्सर्ट क्लिप के बाद शुरू हुई.तारा सुतारिया ने उस क्लिप को मनगढ़ंत और पैसे देकर करवाया गया पीआर बताया था. इसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज हो गईं, लेकिन अभी तक दोनों ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article