Sunday, March 22, 2026

The Kerala Story 2 का दमदार मोशन पोस्टर हुआ रिलीज! जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

Must read

The Kerala Story 2: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म “द केरल स्टोरी” ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, और अब इसका सीक्वल “द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड” आ रहा है. फिल्म का मोशन पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक खौफनाक और गंभीर कहानी की झलक दिखाई गई है.

रिलीज हुआ फिल्म का मोशन पोस्टर

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म “द केरल स्टोरी” साल 2023 में रिलीज हुई थी और अब वे इसका सीक्वल “द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड” लेकर आ रहे हैं.फिल्म का मोशन पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक और खौफनाक कहानी की झलक दिखाई गई है.

The Kerala Story 2 (photo credit -google)


फिलम का टीजर 30 जनवरी को रिलीज होगा, और फिल्म खुद 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.सीक्वल में दर्शकों को एक नई और डरावनी कहानी देखने को मिलेगी, जो पहले से ज्यादा गंभीर और प्रभावशाली होगी.

भयावह रहा फिल्म का मोशन पोस्टर

फिल्म “द केरल स्टोरी 2” का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है, जो बेहद खौफनाक है. पोस्टर में कुछ युवतियों के चेहरे दिखाए गए हैं, जिनके माथे पर तिलक लगा है और चेहरे पर चोट के निशान है. उनके चेहरे पर दहशत और खौफ साफ नजर आ रहा है, जो इस बात का संकेत है कि सीक्वल में एक बार फिर दर्शक किसी दिल दहला देने वाली कहानी से रूबरू होंगे.मोशन पोस्टर सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

The Kerala Story 2 (photo credit -google)

कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

मोशन पोस्टर में महिलाओं के आंसुओं, डर और गुस्से से भरे चेहरे दिखाए गए हैं, जो इस बात का संकेत है कि फिल्म पहले से ज्यादा गंभीर और डरावनी होगी.फिल्म का टीजर 30 जनवरी को रिलीज होगा, और फिल्म खुद 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

क्या थी “द केरल स्टोरी” की कहानी?

फिल्म “द केरल स्टोरी” में केरल की तीन हिंदू लड़कियों – शालिनी, नीमा और गीतांजलि की कहानी दिखाई गई थी, जिन्हें प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है और फिर आईएसआईएस आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान भेजा जाता है.

The Kerala Story 2 (photo credit -google)


फिल्म की कहानी को सच्ची घटनाओं पर आधारित बताया गया था, जिसने काफी विवाद को जन्म दिया. हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता बटोरी और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया.

ये भी पढ़ें:High court से Ravi Mohan को लगा झटका! फिल्म में टाइटल लगाने का लगा आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article