The Kerala Story 2:केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को “द केरल स्टोरी 2” की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगा दी, जिससे फिल्म की रिलीज पर संकट आ गया है. फिल्म कल रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज पर रोक लग गई है .इस स्थिति पर “केरल स्टोरी” के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा है कि यह विरोधाभास है.

फिल्म के निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया
सुदीप्तो सेन ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि उन्होंने न तो “द केरल स्टोरी 2” देखी है और न ही कोर्ट केस को फॉलो किया है.उन्होंने कहा, “यह विरोधाभास है कि फिल्म अच्छी है या बुरी, मैंने नहीं देखी तो कमेंट नहीं कर सकता. लेकिन सेंसर बोर्ड को सही फैसला लेने का अधिकार देना चाहिए. सिनेमा के मुद्दे सिर्फ सेंसर बोर्ड के पास खत्म होने चाहिए.” सुदीप्तो सेन ने सेंसर बोर्ड की भूमिका पर जोर दिया और कहा कि फिल्म से जुड़े मुद्दों को सिर्फ सेंसर बोर्ड ही संभालना चाहिए.

केरल हाई कोर्ट द्वारा फिल्म ” द केरला स्टोरी 2″की रिलीज पर रोक लगाए जाने पर ” द केरला स्टोरी” के निर्देशक सुदीप्तो सेन का कहना है, “मैंने फिल्म नहीं देखी है…यह एक विरोधाभास है…एक संवैधानिक प्राधिकरण को सेंसर बोर्ड को सही निर्णय लेने का अधिकार देना चाहिए…सिनेमा के मुद्दे सेंसर बोर्ड तक ही खत्म होने चाहिए.”
फिल्म के रिलीज पर लगी है रोक
फिल्म “द केरला स्टोरी 2” रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. आरोप है कि यह फिल्म एक समुदाय विशेष को टारगेट कर रही है, जिसे लेकर कई लोगों ने इसकी आलोचना की है और इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है.इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी.

केरल हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने फिल्म को दिए गए सर्टिफिकेट पर सेंसर बोर्ड से सवाल किया और कहा कि फिल्म से सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका है. इसके बाद, कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों की रोक लगा दी.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

