Thursday, February 5, 2026

The Kerala Story 2 काटीजर हुआ रिलीज! झकझोर देगी कहानी 27 फरवरी को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Must read

The Kerala Story 2:साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म “द केरल स्टोरी” ने दर्शकों को झकझोर दिया था और अब इसका सीक्वल “द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड” 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है. मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म पहले से भी ज्यादा सनसनीखेज और भावनात्मक होगी, जो समाज के संवेदनशील मुद्दों पर रोशनी डालेगी.

वास्तविक घटना पर आधारित है फिल्म

फिल्म के निर्देशक (डायरेक्टर ) कामाख्या नारायण सिंह कहते हैं कि “द केरल स्टोरी 2” में उन कहानियों को सामने लाएगी जो पहले भाग में नहीं बताई गई थी. यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है और समाज के उन मुद्दों पर रोशनी डालती है जिन्हें अक्सर अनदेखा किया जाता है. फिल्म में दर्शकों को एक भावनात्मक और परेशान करने वाला सच दिखाने की कोशिश की गई है, जो उन्हें सोचने पर मजबूर कर देगा.

The Kerala Story 2  (photo credit -google)

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

मेकर्स ने हाल ही में “द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड” का टीजर रिलीज किया है, जो 2 मिनट 6 सेकंड का है. टीजर में लीड एक्ट्रेस उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा अपनी कहानियां सुनाती नजर आ रही है. टीजर का कैप्शन है, “हमारी बेटियां प्यार में नहीं पड़तीं, वे जाल में फंसती हैं.अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे.” यह फिल्म केवल केरल नहीं, बल्कि पूरे भारत की सच्ची घटनाओं पर आधारित है.

The Kerala Story 2  (photo credit -google)

टीजर के मेन कैरेक्टर

टीजर में दिखाई गई मुख्य पात्र इस प्रकार शामिल हैं – सुरेखा नायर – केरल की एक होनहार युवती, जो आईएएस बनने का सपना देख रही थी. नेहा संत – मध्य प्रदेश की एक प्रतिभाशाली जेवलिन थ्रो खिलाड़ी, जिसका लक्ष्य ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना था.दिव्या पालीवाल – राजस्थान की एक डांस लेबेल और सोशल मीडिया स्टार बनने की चाहत रखने वाली लड़की .तीनों महिलाएं मुस्लिम लड़कों से प्यार करने के बाद अपनी जिंदगी में ऐसे दर्दनाक बदलावों का सामना करती हैं, जिसे फिल्म बहुत ही संवेदनशील और सशक्त तरीके से दिखाती है.यह फिल्म महिला सुरक्षा, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सामाजिक दबाव जैसे मुद्दों पर केंद्रित है.

The Kerala Story 2 (photo credit -google)

“द केरल स्टोरी 2” में मेकर्स ने नई कास्ट को मौका दिया है .उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, और ऐश्वर्या ओझा फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियां हैं. उल्का गुप्ता टीवी और रीजनल सिनेमा में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, अदिति भाटिया एक पॉपुलर फेस हैं, और ऐश्वर्या ओझा इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में अपनी भूमिका को पूरा करती हैं.तीनों कलाकार अपनी भूमिकाओं में जान डाल रही हैं.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी समाज के उन पहलुओं पर केंद्रित है जो अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं .यह सिर्फ रोमांस या ड्रामा नहीं है, बल्कि सच्ची घटनाओं पर आधारित है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी. फिल्म सवाल उठाती है कि क्या समाज महिलाओं को उनके फैसलों के लिए स्वतंत्र रूप से जीने देता है. निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और लेखक अमरनाथ झा का मानना है कि फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ जागरूकता भी बढ़ाएगी.मनोज मुंतशिर के लिखे गाने फिल्म की भावनात्मक गहराई को और बढ़ाते हैं.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article