Thursday, February 5, 2026

Stebin Ben: जानें कौन है कृति सेनन संग सात फेरे लेने वाले स्टेबिन बेन? अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में किया था परफॉर्म

Must read

Stebin Ben:शनिवार को अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिसपर स्टेबिन बेन उन्होंने प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आखिरकार यह स्टेबिन बेन है कौन और उसका कैसे फिल्मी दुनिया से कनेक्शन है और दोनों की लव स्टोरी आखिरकार कैसे शुरू हुई?

Stebin Ben (photo credit -google)

जानें कौन है स्टेबिन बेन?

हिन्दी फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री कृति सनेन की बहन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है और मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नुपूर सनेन और स्टेबीन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर में होने वाली है और शनिवार को नुपूर सनेन को स्टेबिन बेन ने प्रपोज भी किया. ऐसे में उन्होंने अपनी शादी की खबरों को कन्फर्म कर दिया है और तो चलिए आगे जानते हैं स्टेबिन बेन के बारे में और वह क्या करते हैं?

Stebin Ben (photo credit -google)

स्टेबिन बेन एक प्रसिद्ध गायक और परफॉर्मर हैं, जिनका जन्म 9 मार्च 1993 को भोपाल में एक मलयाली ईसाई परिवार में हुआ था. उन्होंने साल 2018 में अपने गायन करियर की शुरुआत की और जल्द ही अपनी आवाज का जादू चलाया.स्टेबिन बेन ने कई बड़ी फिल्मों में गीत गाए हैं और उनके कई सिंगल एलबम भी हिट हुए हैं.उनके सबसे पॉपुलर गानों में “साहिबा” शामिल है, जो विजय देवरकोंडा और राधिका मदान पर फिल्माया गया था. इसके अलावा, उन्होंने “थोड़ा थोड़ा प्यार” और “रुला के गया इश्क” जैसे हिट सिंगल्स भी गाए हैं. स्टेबिन बेन स्टेज शो और कॉन्सर्ट में भी परफॉर्म करते हैं और अब तक देश-दुनिया भर में 1000 से अधिक शो कर चुके हैं.

Stebin Ben (photo credit -google)

इन फिल्मों में किया है बेहतरीन काम

स्टेबिन बेन ने अपनी आवाज का जादू सिर्फ सिंगल एलबम में ही नहीं, बल्कि फिल्मों में भी चलाया है. उन्होंने कई फिल्मों में बतौर सोलो सिंगर गीत गाए हैं, जिनमें “रेस 3” का “सेल्फिश” , “जुदा होकर भी” का “मेरा नसीब हो”,”डेढ़ बीघा जमीन” का “जिद ना करो” और “मन्नु क्या करेगा” का “गुल्फाम” शामिल हैं.इसके अलावा, उन्होंने “जर्सी” , ” रक्षाबंधन”, “मशीन” , “रानीगंज”, “बागी 4” और “मस्ती 4” जैसी फिल्मों में को-सिंगर के रूप में भी अपनी आवाज दी है.

अंबानी की प्री-वेडिंग में किया है परफॉर्म

स्टेबिन बेन ने 2024 में अनंत अंबानी की शादी के प्री-वेडिंग और संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करके सबका ध्यान खींचा था. अनंत अंबानी की शादी उस साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी, जिसमें कई बड़े सिंगर्स और एक्टर्स ने परफॉर्म किया था. स्टेबिन बेन ने भी अपनी आवाज का जादू चलाया और इस शादी में परफॉर्म करने के लिए उन्हें करोड़ों रुपये मिले थे.

Stebin Ben (photo credit -google)

जानें दोनों की लव स्टोरी?

कृति सेनन की बहन नुपूर और स्टेबिन बेन की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है.दोनों लगभग 4 साल से एक-दूसरे के साथ हैं और 2021 में पहली बार उन्हें साथ देखा गया था.शुरुआत में, उन्होंने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया, लेकिन अब स्टेबिन बेन ने नुपूर को प्रपोज कर दिया है और जल्द ही वे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

ये‌ भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article