Thursday, March 5, 2026

Sonu Sood बनेंगे “रियल लाइफ हीरो “! दुबई में फंसे लोगों की करेंगे सहायता

Must read

Sonu Sood:सोनू सूद एक बार फिर से अपनी काइडनेस का परिचय दे रहे है.उन्होंने हाल ही में राजपाल यादव की मदद की थी, और अब पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच, वे एक बार फिर से लोगों की मदद के लिए आगे आए है. सोनू सूद ने दुबई में फंसे लोगों की मदद करने का फैसला किया है, जो अपने घर वापस नहीं आ पा रहे हैं.

Sonu Sood(pc-google)

अभिनेता ने शेयर किया वीडियो

सोनू सूद ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर कर बताया कि वे दुबई में फंसे लोगों के लिए फ्री में रहने की व्यवस्था कर रहे है. उन्होंने कहा, “जो लोग इस संकट की वजह से दुबई में फंस गए हैं और उनके पास रहने की जगह नहीं है, वे मुझसे संपर्क कर सकते हैं.मैं उन्हें बिल्कुल मुफ्त ठहरने की सुविधा दूंगा.” सोनू सूद की इस पहल से दुबई में फंसे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

Sonu Sood(pc-google)

फ्री आफ कास्ट रहने की देंगे सुविधा

सोनू सूद ने वीडियो में कहा, “अगर कोई भी व्यक्ति इस समय के संकट में दुबई में फंसा हुआ है, तो हम कहते हैं कि आपके पास रहने की जगह है. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको फ्री में रहने की सुविधा मिले.” उन्होंने आगे कहा कि चाहे भारतीय हों या किसी भी दूसरे देश के नागरिक, अगर वे दुबई में फंसे हैं तो उन्हें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर डायरेक्ट मैसेज करना चाहिए और अपनी जानकारी शेयर करनी चाहिए.

सोनू सूद को अक्सर ” रियल लाइफ हीरो” कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान हजारों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने, खाना और रहने की व्यवस्था करने में बड़ी मदद की थी.

ये भी पढ़ें:पीएम-सीएम बर्खास्तगी विधेयक पर जेपीसी विवाद

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article