Shree Baba Neeb Karori Maharaj:नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनी फिल्म “श्री बाबा नीम करोली महाराज” का टीजर रिलीज हो गया है.सुबोध भावे बाबा का किरदार निभा रहे है.यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी, जिसमें बाबा के जीवन की कहानी को दिखाया जाएगा. तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं इस फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को –
रिलीज हुआ Shree Baba Neeb Karori Maharaj का टीजर
“श्री बाबा नीब करोरी महाराज” के टीजर में सुबोध भावे नीम करोली बाबा के रूप में दिख रहे हैं, जो गहरी समाधि में बैठे है. उनकी आवाज सुनाई देती है, “ये देख, मैं आ गया हूं तेरे लिए. इसी दिन का इंतजार था ना तुझे? देख, मैं तेरे सामने खड़ा हूं.” टीजर में राजेश शर्मा भी हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे है.

टीजर में बाबा की दिव्यता और शक्तियों को दिखाया गया है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है.
सुबोध भावे का अभिनय और उनकी आवाज टीजर को और भी प्रभावशाली बना रही है.टीजर में बाबा के प्रति लोगों की भक्ति और श्रद्धा को भी दिखाया गया है, जो फिल्म की कहानी को और भी दिलचस्प बना रहा है.
जानिए कौन है सुबोध भावे
सुबोध भावे एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं – अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता. वह मराठी फिल्म उद्योग में एक प्रमुख नाम है. उनकी यात्रा 2000 में टीवी से शुरू हुई, जहां उन्होंने ” गीत रामायण”,” अवंतिका” और ” कुलवधू” जैसे सीरियल्स में काम किया. साल 2002 से उन्होंने मराठी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई.
सुबोध भावे की कुछ प्रमुख फिल्में हैं “मन पखारू पखारू”, “रणभूल”,”अनुमती”, “फुगे” , “हृदयांतर” , “बालगंधर्व” , और “लोकमान्य”.उन्होंने “कट्यार कलजात घुसली” का निर्देशन भी किया, जो मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड मिला था.सुबोध भावे की प्रतिभा और उनके काम ने उन्हें मराठी सिनेमा में एक विशेष स्थान दिलाया है.

24 अप्रैल 2026 को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
“श्री बाबा नीब करोरी महाराज” फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.इस फिल्म में सुबोध भावे नीम करोली बाबा का किरदार निभा रहे हैं, जबकि हितेन तेजवानी, राजेश शर्मा, स्मिता तांबे, मिलिंद गुणाजी, अनिरुद्ध दवे, समीक्षा भटनागर, गौरीशंकर, हेमंत पांडे और आरती नागपाल जैसे कलाकार भी है.फिल्म का निर्देशन शरद सिंह ठाकुर ने किया है.
यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और चमत्कारों पर आधारित है, जिसमें उनके जन्म से लेकर 1973 में महासमाधि तक की यात्रा को दिखाया जाएगा. फिल्म की शूटिंग मुंबई, प्रयागराज, कैंची धाम और वृंदावन जैसे प्रमुख स्थानों पर पूरी हो चुकी है.
कौन थे नीम करोली बाबा?
नीम करोली बाबा 20वीं सदी के एक महान संत थे, जिन्हें लोग हनुमान का अवतार मानते थे. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में हुआ था, और उनका असली नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था. मात्र 11 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया और आध्यात्मिक साधना में लग गए.उनकी विशेषता यह थी कि वह भक्तों की समस्याएं तुरंत समझ जाते थे और उन्हें हल कर देते थे.

नीम करोली बाबा की लोकप्रियता आज भी उतनी ही है, जितनी उनके जीवनकाल में थी.अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, सामंथा रुथ प्रभु, कैलाश खेर जैसे कई सेलिब्रिटी उनके भक्त हैं और कैंची धाम जाते हैं. उनकी शिक्षाएं और चमत्कार आज भी लोगों को आकर्षित करते हैं.
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म “श्री बाबा नीब करोरी महाराज” 24 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी, जिसमें सुबोध भावे बाबा का किरदार निभा रहे है.यह फिल्म उनके जीवन और चमत्कारों को दिखाएगी, और लोगों को उनकी शिक्षाओं से रूबरू कराएगी.
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

