Shilpa Shetty:हाल ही में गुरुवार को यह ख़बर सामने आई है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के घर और उनके बांद्रा के रेस्टोरेंट बेस्टियन में इनकम टैक्स की रेड पड़ गई है. हालांकि अब अभिनेत्री की लीगल टीम ने इस पूरे मामले में सामने आकर इनकम टैक्स वाले दावे को गलत साबित करते हुए इसपर सफाई दी है. इतना ही नहीं उनके वकील ने इस तरह की खबरों को पब्लिक डोमेन में फ़ैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की वार्निंग भी दे डाली है. तो चलिए फटाफट आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि आखिरकार शिल्पा शेट्टी के वकिल ने आखिरकार क्या कहा?
अभिनेत्री के वकिल ने दी सफाई
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के वकील ने रेड के दावों को गुरूवार को पूरी तरह से गलत बताया है. बीते दिनों रेड वाली खबर वायरल होने पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और वकील प्रशांत पाटिल ने एक बयान जारी करते हुए अभिनेत्री के मुंबई के घर में इनकम टैक्स का छापा पड़ने वाले दावों को गलत बताया है और इसके साथ ही कहा है कि वह “रूटीन वैरिफिकेशन” के लिए आए थे. प्रशांत पाटिल ने अपने बयान में कहा -” अपनी क्लाइंट मिसेज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की तरफ से मैं इस बात कि पुष्टि करता हूं कि उनके घर पर आयकार विभाग की कोई रेड नहीं है और इनकम टैक्स के अधिकारी बस रूटीन वैरिफिकेशन के लिए आए हुए थे और वह शिल्पा शेट्टी से रिलेटेड नियमित जांच है.”
झूठी खबर फैलाने वालों पर एक्शन
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के वकील ने अपने अधिकारिक बयान में आगे कहा -” जिस किसी ने भी पब्लिक डोमेन में यह शरारती हरकत की है और यह कहा है कि इस घटनाक्रम का कथित आर्थिक अपराध शाखा के (EOW) मामले में कोई संबंध नहीं है उससे उच्च न्यायालय में कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ सकता है और मेरी क्लाइंट शिल्पा शेट्टी ने भी यह स्पष्ट रूप से कहा है कि उनके घर पर कोई रेड नहीं पड़ी है.”

बता दें कि अभिनेत्री के वकील का यह बयान तब सामने आया है जब कई रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के अलग-अलग शहरों पुणे, बेगलेरू और मुंबई जहां तहां भी बिजनेस है वहां पर इनकम टैक्स टैक्स आफिसर द्वारा तलाशी जारी है और उनके घर से पहले उनके बेस्टियन में भी इनकम टैक्स की रेट की ख़बर सामने आई है.
600 करोड़ की ठगी का लगा है आरोप
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के कारोबारी ने ठगी का गंभीर आरोप लगाया है और कारोबारी ने यह दावा किया है कि उनसे निवेश और लोन के नाम पर 60 करोड़ रुपए लिए गए हैं लेकिन उस रकम का उपयोग व्यापारिक विस्तार करने के बजाय निजी खर्चों में किया गया है. यह मामला साल 2015 से साल 2023 के बीच लेन-देन से जुड़ा हुआ बताया गया है और इसकी जांच फिलहाल आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की जा रही है.
ये भी पढ़ें:Saiyaara फिल्म की कमाई में आई उछाल! बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

