Sunday, March 22, 2026

Salman Khan Birthday: 60 साल के हुए सलमान खान! संजू, धोनी और फैमली समते मनाया बर्थडे

Must read

Salman Khan Birthday:बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 27 दिसंबर को 60 साल के हो गए और उन्होंने अपने पनवेल फार्महाउस में एक शानदार बर्थडे पार्टी रखी.इस पार्टी में सलमान के परिवार के सदस्य और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे. धोनी को देखकर सलमान के फार्महाउस के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. सलमान और धोनी ने एक साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

Salman Khan Birthday (photo credit -google)

फार्महाउस पर मनाया जश्न

सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनके परिवार और दोस्त उनके पनवेल फार्महाउस पर जश्न में शामिल होने पहुंचे हैं.उनके पिता सलीम खान, भतीजे निर्वाण और अरहान खान समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद हैं. देर रात तक महेंद्र सिंह धोनी, संजय दत्त, रकुल प्रीत सिंह और जेनेलिया देशमुख जैसे कई बड़े सितारे भी इस पार्टी में शामिल हुए हैं.

Salman Khan Birthday (photo credit -google)

आधी रात को सलमान खान ने अपने पनवेल फार्महाउस के बाहर मौजूद पैपराजी के साथ एक अनोखे अंदाज में केक काटा. इस मौके पर उन्होंने मीडिया के साथ जमकर मस्ती की और ढेर सारे फोटो खिंचवाए.सलमान ने अपने फैंस और मीडिया के लिए यह खास पल बनाया, जिसमें उन्होंने अपने चिर-परिचित स्टाइल में केक काटा और सबको हैप्पी बर्थडे कहा.

मीका पहुंचे स्कूटी से

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शरीक होने के लिए फेमस सिंगर मीका सिंह स्कूटी से पहुंचे.उन्होंने बताया कि उनकी कार ट्रैफिक में फंस गई थी, इसलिए उन्होंने स्कूटी पर लिफ्ट ली और भाई सलमान के बर्थडे में पहुंचे. मीका का यह अनोखा अंदाज देखकर सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Salman Khan Birthday (photo credit -google)

धोनी भी पहुंचे बर्थडे में

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे. कुछ दिन पहले धोनी और सलमान की पुरानी तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें धोनी सलमान के फार्महाउस पर दिखे थे. अब धोनी सलमान के 60वें बर्थडे के लिए अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं.देर रात एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शामिल होने के बाद संजय दत्त भी सलमान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए.

Salman Khan Birthday (photo credit -google)

फैमली भी रही बर्थडे में मौजूद

सलमान खान के परिवार के सदस्य उनके पनवेल फार्महाउस पर पहुंचने लगे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सलमान के पिता सलीम खान और भतीजे अरहान और निर्वाण सबसे पहले फार्महाउस पहुंचे.

सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान भी अपने भाई के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए फार्महाउस पहुंचे और अरबाज खान को सलमान के पिता सलीम खान और भतीजों के बाद फार्महाउस पर स्पॉट किया गया.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस ने नए सीज़न की धमाकेदार वापसी! जानें अब और कहां होगा शुरू

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article